Jamhedpur Convey Driver Murder: कनवाई चालक की हत्या के मामले में तीन महिला समेत 6 को जेल

मृतक की फाइल फोटो.

 

जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत गदडा में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों ने कनवाई चालक संजय श्रीवास्तव (54) की पीट पीटकर हत्या कर दी थी. इस संबंध में मृतक की बेटी सुप्रिया श्रीवास्तव के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. घटना में संतोष प्रसाद, आनंद प्रसाद, पूजा प्रसाद, सुनीता साहू, संजू देवी, आयुष, रौशन, रोहित समेत 14 लोगों को आरोपी बनाया गया है. इधर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आनंद प्रसाद, रोहित प्रसाद, आयुष कुमार, संजू देवी, अंजू देवी और सुनीता साह शामिल है. पुलिस ने तीनों महिलाओं को घर से गिरफ्तार किया जबकि तीन आनंद, रोहित और आयुष को पुलिस ने तड़के चार बजे गोलमुरी से गिरफ्तार किया.

 

बता दे कि सोमवार रात पड़ोसियों ने विवाद के बाद संजय की पिटाई कर दी थी. बेटी पिंकी ने बताया कि घर में चार बहने की रहती है. पड़ोस में रहने वाले लोगों ने जमीन को लेकर अक्सर विवाद चला आ रहा है. कई बार मारपीट भी हुई है. मामला परसुडीह थाना में भी गया है जहां दोनों पक्षों में समझौता हो जाता था. सोमवार रात को संजय घर के बाहर खड़े थे तभी पड़ोस में रहने वाले संतोष, आनंद, रोहित और आयुष समेत दो अन्य लोगों ने संजीव को घेर लिया और लात घुसों से उनकी पिटाई शुरू कर दी. पिटाई करने के बाद सभी संजीव को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए. पिंकी ने आरोप लगाया था कि जब वह इसकी शिकायत करने थाने गई तो थाना में उनकी मदद नहीं की गई. संजीव को टाटा मोटर्स अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी की पीट–पीटकर की गई हत्या

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुप्रीम कोर्ट के सारंडा को सेंचुअरी घोषित करने के आदेश के खिलाफ समीक्षा याचिका दायर करेगी झारखंड सरकार 

विधायक सरयू राय के तारांकित प्रश्न पर विधानसभा में सरकार ने दिया जवाब जमशेदपुर : झारखण्ड सरकार सारंडा वन प्रमण्डल क्षेत्र में 314.68 वर्गकिलोमीटर क्षेत्र को वन्यप्राणी आश्रयणी (सेंक्चुअरी) घोषित…

Spread the love

Jamshedpur : जीवात्मा और परमात्मा का मिलन ही कहलाता है महारास- सुरेश चंद्र शास्त्री 

गोलमुरी में भागवत कथा के छठे दिन कृष्ण की लीला के दिव्य प्रसंग सुनाए गए जमशेदपुर : गोलमुरी मनिंदर टावर में चल रहे भागवत कथा के छठवें दिन मंगलवार को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *