जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार , न्याय सदन , सिविल कोर्ट जमशेदपुर के निर्देशन में मोबाईल वैन द्वारा गुरुवार पटमदा प्रखंड के जाल्ला, आँगुइडांगरा, बेंझाम, तिलाबोनी, माहलीपाड़ा, कमलपुर एवं सारंगीडीह के क्षेत्रों में कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया । इस दौरान डालसा टीम में पीएलवी संजय कुमार तिवारी , सदानंद महतो, शिब शंकर महतो, नंदा रजक एवं लक्ष्मीकांत गोपशामिल थे। पी एल वी द्वारा आदि जगहों में जरूरतमंद लोगों के बीच कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया ।
डालसा के कार्य व उद्देश्य के बारे में बताया गया
इस दौरान उन्हें पीएलवी द्वारा डालसा के कार्य व उद्देश्य के बारे में बताया गया । साथ ही बाल विवाह, बाल श्रम , चाईल्ड प्रोटेक्शन , शिशु प्रोजेक्ट, मानव तस्करी, घरेलू हिंसा, डायन प्रथा, नशापान , मईया सम्मान योजना, राशन कार्ड इत्यादि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा राज्य एवम केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी बताया गया.
इसे भी पढ़ें : Saraikela : बालू के अवैध टाल को बंद नहीं किया गया तो बृहद झारखण्ड निर्माण समिति करेगी उग्र आंदोलन
There is no ads to display, Please add some



















































