West Singhbhum: ओड़िया समुदाय ने मनाया विश्व पखाल दिवस

गुवा : गुरुवार को गुवा में ओड़िया समुदाय के लोगों ने परंपरागत तरीके से पानी भात का सेवन कर विश्व पखाल दिवस मनाया. इस अवसर पर श्रद्धालु सुबह से ही जगन्नाथ मंदिर पहुंचे, जहां मंदिर के पुजारी जितेंद्र पंडा ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा को दही पखाल का भोग अर्पित किया. इसके बाद श्रद्धालुओं को भोग वितरित किया गया.

दही पखाल के औषधीय गुण

संगीत शिक्षक योगेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया कि दही पखाल न केवल स्वादिष्ट व्यंजन है, बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है. इसमें पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद है. यह खाद्य पदार्थ को शीघ्र पचाने में मदद करता है और इसके सेवन से अच्छी नींद भी आती है. ओड़िया घरों में गरीब से लेकर धनी तक सभी लोग बड़े चाव से पखाल भात का सेवन करते हैं. खास बात यह है कि कांसे के बर्तनों में पखाल भात का सेवन करना शुभ माना जाता है.

मंदिर में विशेष आयोजन

जगन्नाथ मंदिर में इस दिन दही पखाल और अन्य कई स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए गए. इसके साथ ही, वर्चुअल माध्यम से भी लोग एक दूसरे को पखाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए इस परंपरा को मानते देखे गए. इस अवसर पर संतोष बेहेरा, योगेंद्रनाथ त्रिपाठी, मनमोहन चौबे, अरुण वर्मा, अनुप नाग, कुमार आशुतोष और अन्य कई लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: विधानसभा सत्र में जनहित के मुद्दों पर उठाए गए सवालों के लिए विधायक मंगल कालिंदी सम्मानित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 27.24 लाख की लागत से जमशेदपुर पूर्वी के बस्ती क्षेत्र और खेल के मैदान होंगे रोशन, हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्य का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू…

Spread the love

Jamshedpur : असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कुलवंत सिंह बंटी ने दिलीप सैकिया को दी बधाई, हेमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में विकास के नए युग का जताया विश्वास

जमशेदपुर :  भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने झारखंड के पूर्व प्रभारी एवं असम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें ऐतिहासिक जीत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time