Chaibasa : एकलव्य मॉडल आवासीय बालिका विद्यालय में 12वीं के छात्राओं को दी गई विदाई, उज्जवल भविष्य की कामना

चाईबासा : एकलव्य मॉडल आवासीय बालिका विद्यालय तोरसिंदुरी में 12वीं कला, विज्ञान एवं वाणिज्य के 90 छात्रों को विदाई दी गई। समारोह का उद्घाटन आसरा संस्था के सचिव सरोज पुरती द्वारा किया गया ।स्वागत भाषण सीरीन धारा एक्का के द्वारा किया गया। इस अवसर पर बारवीं की छात्राओं द्वारा बीते सात वर्षों का आवासीय विद्यालय में घटित अपने खट्टे मीठे अनुभवों का अन्य छात्राओं एवं शिक्षकों से साझा किया गया।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत

छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई जिसमें मनमोहक नृत्य ,गीत ,संगीत, चुटकुला एवं शायरी आदि का समावेश था। बारवीं की सभी छात्राओं को उपहार दिया गया साथ ही 12 वीं सभी छात्राओं ने आसरा संस्था के पूर्व सचिव शिवकर  पूर्ति,  सचिव सरोज  पूर्ति , शिक्षा पदाधिकारी भागीरथी गोप, सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं , रसोईया एवं अन्य सहकर्मी को उपहार दिया। इस अवसर पर आसरा के पूर्व सचिव शिवकर पूर्ति  ने शुभकामनाएं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा विद्यालय से हमेशा संपर्क रहने का सुझाव दिया।  धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की प्राचार्य गीतांजलि पान द्वारा दिया गया।

Spread the love
  • Related Posts

    JAC RESULT : अजित क्लासेस बालीगुमा में जैक बोर्ड 12वीं के छात्रों का रिजल्ट शतप्रतिशत

    जमशेदपुर : जैक बोर्ड 12वीं का वाणिज्य, विज्ञान और कला का परिणाम जारी हुआ , जिसमें वानिज्य मे 93% और विज्ञान मैं 82% और कला में 96% छात्र – छात्राएं…

    Spread the love

    Jamshedpur : देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में केन्द्र सरकार के विरुद्ध डीसी ऑफिस पर झामुमो का धरना प्रदर्शन 7 को ।

    जमशेदपुर :  झामुमो केन्द्रीय समिति, राँची के निर्देशानुसार झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिला समिति, पूर्वी सिंहभूम की ओर से 7 मई गुरुवार को समय 11:00 बजे से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time