Potka: निःशुल्क विधिक सेवा के बारे में जागरूक हुए ग्रामवासी, डालसा मोबाइल वैन का असर

पोटका: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जमशेदपुर (डालसा) के सचिव राजेंद्र प्रसाद के निर्देश पर डालसा की मोबाइल वेन पोटका क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गई, जहां ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया. यह अभियान हिंसलबिल, पोटका, टांगरसाई, सानग्राम, मदनसाई, मुकुंदपुर, देवली जैसे गांवों में चलाया गया.

कानूनी जागरूकता और विधिक सहायता

इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों और उन्हें मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई. साथ ही, अंधविश्वास, जैसे डायन प्रथा और भूत-प्रेत से दूर रहने की सलाह दी गई. इसके अलावा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, नशा मुक्ति, मानव तस्करी, साइबर ठगी जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी जागरूकता फैलाने का काम किया गया.

प्रशासनिक सहायता और लीगल एड क्लिनिक की जानकारी

ग्रामीणों को यह बताया गया कि यदि वे किसी सरकारी सुविधा से वंचित हैं, तो वे पोटका के लीगल एड क्लिनिक से संपर्क कर सकते हैं, जहां उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा. इस दौरान डालसा द्वारा प्रकाशित बुकलेट्स भी ग्रामीणों को बांटी गईं, ताकि वे इसके उद्देश्यों और कार्यों के बारे में और अधिक जान सकें.

कार्यक्रम में शामिल लोग

इस जागरूकता अभियान में जमशेदपुर के पीएलवी जोबा रानी बास्के, रितेश कुमार, सुनीता कुमारी, सीमा देवी और पोटका लीगल एड क्लिनिक के पीएलवी चयन कुमार मंडल और छकु माझी ने सक्रिय रूप से भाग लिया.
यह पहल ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति सजग करने और उन्हें न्याय तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: BPL सीटों पर नामांकन के लिए एक महीने तक चलेगी प्रमाण पत्रों की जांच

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह का भव्य सम्मान

झारखंड प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने एवं मानवाधिकार संरक्षण के लिए दिए दिशा-निर्देश संगठन के अभिनंदन समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने बढ़ाया उत्साह…

Spread the love

Musabani : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दोलमाबेड़ा गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

मुसाबनी प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में ग्रामीणों ने उठाए स्वास्थ्य, सड़क और प्रशासनिक समस्याएं मुसाबनी : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के दोलमाबेड़ा गांव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *