Deoghar : सगी दादी ने सात माह के पोते की हत्या की, गढ्ढे में मिली मासूम की लाश

 

देवघर : कुंडा थाना क्षेत्र के ढाकोडीह गांव में सगी दादी ने अपने सात माह के पोते की हत्या कर दी। रविवार सुबह में मृतक शिवांश की लाश गांव के पास एक सूखे तालाब के गढ्ढे में मिली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में बच्चे की दादी पंचा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने बताया कि पंचा देवी पहले भी एक दो साल के बच्चे हत्या मामले में जेल जा चुकी है। छह माह पहले ही वह जेल से बाहर आई थी और इस बार अपने पोते की ही हत्या कर दी। बच्चे के पिता चंदन कुमार ने बताया कि शनिवार शाम का उनका सात माह का बेटा अचानक लापता हो गया।

परिजनों का कहना है कि बच्चे को पटक कर मार डाला गया

 

बेटे को मेरी मां पंचा देवी और पिता बाजो यादव खेलाने के बहाने कहीं ले गए। इसके बाद से वह लापता था। ग्रामीणों के सहयोग से रात भर परिजनों ने अपने स्तर से बच्चे की खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। घरवालों को शक न हो, इस कारण दादी भी पोते को खोजने निकल गई। सुबह चार बजे कुंडा थाना पहुंच कर बच्चे के लापता होने की सूचना दी। सुबह में पुनः सारे परिजन बच्चे को खोजने निकले तो गांव के पास एक सूखे तालाब के 15 फीट गढ्ढे में बच्चे की लाश मिली। परिजनों का कहना है कि बच्चे को पटक कर मार डाला गया और फिर उसे गढ्ढे में फेंक दिया गया। चंदन की आरोप है कि उसकी मां ने उसे धमकी दी थी और कहा था कि मेरी देखभाल अच्छे तरीके से नहीं करोगो तो बच्चे को मार दूंगी। चंदन का आरोप है कि इस हत्या में मां के साथ उसके पिता बाजो यादव की भी भूमिका है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मानगो क्षेत्र में जलापूर्ति समस्या पर SDM ने लिया संज्ञान, अवैध कनेक्शनों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Spread the love

Related Posts

Bahragora : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा :बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ‘भाई-भाई होटल’ के समीप साकरा पंचायत के गोंड़गी गांव निवासी बुजुर्ग बाना…

Spread the love

Bahragora : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, शिनाख्त में जुटी बरसोल पुलिस

बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत पाथरघाटा चौक के समीप एनएच 49 पर गुरुवार की देर रात करीब 1 बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time