Jamshedpur: टाटा पावर के संवेदक द्वारा मजदूरों का वेतन लंबित, कल होगा आंदोलन

जमशेदपुर: टाटा पावर लिमिटेड कंपनी के जोजोबेरा स्थित संवेदक टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (सेन इलेक्ट्रीकल) द्वारा फरवरी 2025 माह का वेतन अभी तक मजदूरों को नहीं दिया गया है. इस संदर्भ में मजदूरों और जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के यूनियन प्रतिनिधि राजीव पाण्डेय कंपनी प्रबंधन और संवेदक से लगातार संवाद कर रहे थे.

वेतन का लंबित भुगतान और आश्वासन का उल्लंघन

मजदूरों का 7 लाख 40,288 रुपये का बकाया वेतन आज तक नहीं दिया गया है. इस संबंध में कंपनी प्रबंधन से कई बार आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन 24 मार्च 2025 तक कोई भुगतान नहीं हुआ. इस पर राजीव पाण्डेय, महामंत्री जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ ने कहा कि अब सभी मजदूरों ने आंदोलन की योजना बनाई है. उनका कहना था कि कंपनी प्रबंधन को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी.

आंदोलन की चेतावनी

राजीव पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि अगर समय पर भुगतान नहीं किया जाता, तो सभी मजदूर कल से आंदोलन करेंगे. इस आंदोलन का जिम्मेदार टाटा पावर कंपनी प्रबंधन ही होगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: टेल्को थाना शांति समिति ने लिया दावत ए इफ्तार का आनंद

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time