जमशेदपुर: श्री श्री 1008 बाबा बासुकीनाथ के 16वें वार्षिक जागरण का आयोजन 24 मार्च की रात जुगसलाई स्थित शिव मंदिर सत्संग भवन में धूमधाम से किया गया. इस भव्य जागरण की शुरुआत सोमवार की संध्या 5:30 बजे पूजा से हुई, जिसके बाद रात 9 बजे महाआरती का आयोजन किया गया. महाआरती के बाद, रात 9:45 बजे से भजन कीर्तन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा.
भजन गायकों की अद्भुत प्रस्तुति
भजन गायकों ने बाबा बासुकीनाथ की महिमा में श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. भागलपुर के मुरलीधर शर्मा, स्थानीय भजन गायक अशोक आगीवाल और महावीर अग्रवाल मुन्ना ने भोले बाबा के चरणों में शानदार भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी. “इक दिन वो भोले भंडारी बन करके ब्रज की नारी…” जैसे भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए और देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे.
इसे भी पढ़ें : Deoghar: नगरवासियों की सुरक्षा के लिए बैद्यनाथ मंदिर में गवाली पूजा, जलती अग्नि में अर्पित किया धूमन
शानदार पूजा और श्रृंगार
यजमान वंदना-राकेश गोयल ने बाबा बासुकीनाथ की पूजा की और प्रेम बाबा एवं चंदन पंडित ने विधिपूर्वक पूजा सम्पन्न करायी. पूजा के बाद बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया गया. बाबा बासुकीनाथ के महिमन पाठ का वाचन भी किया गया. बाबा और मां पार्वती का फूलों से श्रृंगार कर दरबार को भव्य तरीके से सजाया गया.
भजनों में बहे श्रद्धा के रंग
भजन गायकों ने श्री गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की और इसके बाद ढोलक की थाप पर “पकड़ लो हाथ भोलेनाथ, नहीं तो डूब जाएंगे…” और “ढोलक बाजे भोला नाचे…” जैसे भजनों की शानदार प्रस्तुति दी. भजनों के साथ साथ श्रद्धालु “भोले तेरी जय जयकार”, “बोल बम बोल बम” और “ओम नमः शिवायः” के जयकारों के साथ झूमते रहे, जिससे कार्यक्रम स्थल शिव मय हो गया.
इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में श्री श्री 1008 बाबा बासुकीनाथ नव युवक कांवडिया मंडली जुगसलाई के सभी सदस्यों का योगदान रहा. सैकड़ों भक्तों ने इस जागरण में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: शहर में सजा जीण माता का दरबार, भजनों से रंगीन हुई शाम – भक्तों के लिए लगाई गई जीण रसोई
There is no ads to display, Please add some



















































