Deoghar : युवक की लाश कुएं से बरामद, ससुरालवालों पर हत्या करने का आरोप

 

देवघर : शहर के सिंघवा मोहल्ला वॉटर फिल्ट्रेशन प्लांट के बगल कुएं में 28 वर्षीय राहुल कुमार नामक युवक का शव बरामद हुआ है। मामले की जानकारी मृतक के परिवारवाले को होते ही कुएं से शव निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मामले को लेकर मृतक राहुल कुमार की मां अनु देवी ने बताया कि पुत्र की शादी मोहल्ला में ही 5 वर्ष पूर्व हुई थी।

पति–पत्नी में विवाद , देवघर कोर्ट में मामला है विचाराधीन 

शादी के 4 साल तक दांपत्य जीवन ठीक रहा। उसके बाद पति–पत्नी में विवाद होने लगा। इसको लेकर देवघर कोर्ट में एक मामला भी विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मोहल्ला में शीतला माता की वार्षिक पूजा हुई। उसी क्रम में बेटे के ससुरालवाले ने साजिश के तहत राहुल को बुलाकर उसकी हत्या गला दबाकर करने के बाद बगल के कुएं में फेक दिया। जब काफी देर तक खोजबीन करने पर पता नहीं चला तो घटना देखने वाले एक बच्चे ने मामले की जानकारी उनलोगों को दे दी। जानकारी होने के बाद कुएं में जाकर देखें तो पुत्र का शव था। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। मामले के अनुसंधान में पुलिस जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: क्रिकेट प्रेमियों के लिए शानदार आयोजन, प्रोजेक्टर से पूरा गांव देख रहा IPL


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  डिस्ट्रिक्ट हाईवे टास्क फोर्स की बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती बरतने का निर्णय, पारडीह से बालिगुमा तक चलेगा अभियान

सड़क सुरक्षा को लेकर स्पीड गन कैमरा, साइनेज एवं नियमित गश्ती बढ़ाने का निर्देश; 71 अतिक्रमित स्थल कराए गए मुक्त जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन की…

Spread the love

Jamshedpur : कलश स्थापना के साथ 11 अक्टूबर से  शुरू होगा दुर्गोत्सव, पूजा को लेकर पुलिस-पूजा समितियों की बैठक, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर, 21 को विसर्जन पर बनी सहमति

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में सिटी एसपी ललित मीणा की अध्यक्षता में जमशेदपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time