बहरागोड़ा : बुधवार को बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कार्यरत कर्मियों को अग्निशमन विभाग की ओर से शिव शंकर यादव व गौतम कुमार ने मिलकर आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया. जिसमें अचानक आग लगने से त्वरित उस पर कैसे काबू पाया जाएगा उसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई. मॉक ड्रिल के माध्यम से दिखाया गया. साथ ही विभाग के अधिकारियों ने विद्युत उपकरणों में लगे आग को कार्बन डाइऑक्साइड गैस के माध्यम से बुझाने का तकनीक भी साझा किया गया. वहीं प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू ने उपस्थित रहे तथा सभी कर्मियों का उत्साह बढ़ाया. इस मैके पर दुर्गा उरांव ,ज्योति प्रसाद गिरी, श्यामापद महापात्र, दीपक घोष, निर्मलनन्दु उपाध्याय, उमाशंकर महतो, कमला जाना, अन्नपूर्णा बहूती आदि उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : Jadugora : डोमजुड़ी में सुख-शांति की कामना के साथ मां शीतला पूजा का समापन
















































