Mental health : झारखंड में कुल आबादी का 11.6 प्रतिशत लोग मानसिक रोग के शिकार : डॉ. दीपक गिरी

सिविल सर्जन कार्यालय में रोग के कारण एवं निवारण पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन

जमशेदपुर : जीवनशैली, खानपान एवं तनाव की वजह से मानसिक रोगियों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है. आंकड़े के अनुसार झारखंड में कुल आबादी का 11.6 प्रतिशत लोग मानसिक रोग से ग्रसित हैं. देश में यह आंकड़ा 10.6 प्रतिशत है. अगर समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में यह आंकड़े चौंकाने वाले होंगे. उक्त बातें मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक गिरी ने कही. बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय में ‘कॉमन मेंटल हेल्थ प्रोब्लम डिस्ऑर्डर’ विषय पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलवी, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक तथा संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान डॉ. दीपक गिरी ने बीमारी के तेजी से बढ़ने के कारणों पर प्रकाश डाला.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: वाहन दुर्घटनाओं से प्रभावित व्यक्तियों को मिलेगा क्लेम, विधिक सेवा से जुड़े लोगों को मिला कानूनी प्रशिक्षण

बताया कि तनाव तथा जीवनशैली में परिवर्तन इसके प्रमुख कारण हैं. स्वाभाव में किसी तरह का बदलाव दिखने पर विशेषज्ञ की उचित सलाह तथा नियमित दवाओं के सेवन से व्यक्ति मुख्यधारा में लौट सकता है तथा स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकता है. उन्होंने कहा कि कई कारणों से व्यक्ति एस्ट्रेस से ग्रसित हो सकता है. इसस सकारात्मक सोंच विकसित हो सकती है. लेकिन जब एस्ट्रेस से नकारात्मक सोंच विकसित होने लगे तो सावधान होने की जरूरत है. प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित लोगों ने मानसिक तनाव बढ़ने, इसके कारण, निदान से जुड़े सवाल किए, जिसका डॉ. दीपक गिरी ने जवाब दिया. मौके पर क्लीनिकल साइक्लॉजिस्ट डॉ. स्मिता, पीएलवी सीमा देवी, जोबारानी बास्के, जयंत नंदी, सुनील पांडेय, अरूण रजक समेत अन्य मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: झारखंड के इस गांव में तीन दांतों वाली बच्ची की “कुत्ते” से हुई शादी, आदिवासी समाज ने निभाई पुरानी परंपरा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *