Jamshedpur: बागबेड़ा जलापूर्ति योजना 10 साल बाद भी अधूरी, पेयजल मंत्री से मिले स्थानीय

जमशेदपुर: पोटका विधायक संजीव सरदार और पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव के नेतृत्व में बागबेड़ा का एक प्रतिनिधिमंडल रांची स्थित विधानसभा परिसर में पेयजल स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद से मिला और बागबेड़ा जलापूर्ति योजना के कार्य में तेजी लाने की मांग की. प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि योजना की प्रगति अत्यंत धीमी है और बागबेड़ा क्षेत्र के नागरिकों को जलापूर्ति की समस्या से जूझना पड़ रहा है.

बागबेड़ा जलापूर्ति योजना का लंबा इंतजार

ज्ञापन में बताया गया कि बागबेड़ा जलापूर्ति योजना का काम 2015 से चल रहा है, लेकिन आज 10 साल बाद भी यह अधूरी है. योजना के तहत वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और बड़ौदा घाट में ब्रीज से पाइपलाइन पार करने का काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है. इसके कारण क्षेत्र के निवासियों को जलापूर्ति में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है. मंत्री को बताया गया कि विभाग द्वारा कई बार समय सीमा तय की गई थी, लेकिन कार्य की धीमी रफ्तार के कारण जलापूर्ति योजना का संचालन 2024 में भी संभव नहीं दिखाई दे रहा है.

पानी की गंभीर समस्या

बागबेड़ा, कीताडीह और घाघीडीह क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो चुकी है. यहां का भूमिगत जलस्तर 500 से 1000 फीट नीचे चला गया है, और गर्मी के मौसम में इन क्षेत्रों की लगभग 1.5 लाख आबादी पानी के लिए त्राहिमाम कर रही है.मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही जमशेदपुर का दौरा करेंगे और बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का निरीक्षण एवं समीक्षा करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि योजना के काम को तेज गति से पूरा कर जलापूर्ति शुरू कराई जाएगी.

प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोग

प्रतिनिधि मंडल में पंचायत समिति सदस्य सुशील कुमार, उपमुखिया सुरेश निषाद, धमेंद्र चौहान, धमेंद्र यादव सहित अन्य लोग भी शामिल थे, जिन्होंने इस मुद्दे पर मंत्री से चर्चा की और योजना के शीघ्र कार्यान्वयन की मांग की.

इसे भी पढ़ें : Chandil: विधायक सविता महतो ने चांडिल अनुमंडल के लिए की ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड की मांग

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time