Potka: पोटका में दस महीने से खराब चापाकल की हुई मरम्मत, विधायक की पहल से महिलाओं को राहत

पोटका: जुड़ी स्थिति गिरी गोवर्धन मंदिर के पास पिछले दस महीने से खराब पड़ा चापाकल, महिलाओं के लिए एक बड़ी समस्या बना हुआ था. इस वजह से उन्हें पेयजल के लिए काफी कठिनाई हो रही थी. कई बार आवेदन देने के बावजूद चापाकल का मरम्मत नहीं हो पा रहा था. महिलाओं ने इस समस्या के बारे में विधायक संजीव सरदार को अवगत कराया. इसके बाद विधायक ने इस मुद्दे पर तेजी से कार्रवाई की और खराब चापाकल को मरम्मत करवा दिया.

विधायक की पहल से आई राहत

इस पहल से महिलाओं के चेहरे पर खुशी लौट आई.चापाकल के मरम्मत के बाद, महिलाओं ने खुशी व्यक्त करते हुए विधायक संजीव सरदार की जय के नारे लगाए. इस मौके पर कनिका गोप और पायल गोप जैसी महिलाओं ने कहा कि अगर विधायक संजीव सरदार का प्रयास नहीं होता, तो उन्हें गर्मी में और भी अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता. अब, इस पहल से उन्हें राहत मिली है और उनकी जीवनशैली में सुधार आया है.
महिलाओं का कहना था कि विधायक के इस कदम से न सिर्फ उनकी पेयजल की समस्या हल हुई, बल्कि अब उनका दिनचर्या भी आसान हो गया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: बागबेड़ा जलापूर्ति योजना 10 साल बाद भी अधूरी, पेयजल मंत्री से मिले स्थानीय

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : डीएमएफटी, नीति आयोग, सांसद- विधायक मद की योजनाओं की समीक्षा,  लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का डीसी ने दिया निर्देश

जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला विकास, जिला योजना एवं जिला ग्रामीण विकास शाखा अंतर्गत विभिन्न मदों से संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो नगर निगम के उप महापौर ने चार माह बाद हुई बोर्ड बैठक की प्रक्रिया पर उठाए सवाल, टेंडर प्रस्तावों और कार्यवाही की विधिक समीक्षा की डीसी से मांग

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की 18 अगस्त 2026 को आयोजित बोर्ड बैठक को लेकर निगम के उप महापौर ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time