Jamshedpur: कोल्हान प्रमंडल के उपाध्यक्ष भास्कर मुखी का JLKM से इस्तीफा, पार्टी की नीतियों पर उठाए सवाल

जमशेदपुर: झारखंड लोक कल्याण मोर्चा (JLKM) के कोल्हान प्रमंडल के उपाध्यक्ष भास्कर मुखी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष को अपनी पद और प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र सौंपते हुए इसका कारण स्पष्ट किया.

लोकल मुद्दों पर पार्टी की नीतियों से असहमति

भास्कर मुखी ने इस्तीफे की वजह के तौर पर पार्टी के उस आंदोलन का जिक्र किया, जिसमें स्थानीयता, खतियानी मुलवासी के अधिकारों के लिए आवाज उठाई गई थी. उन्होंने कहा कि जेएलकेएम का मुख्य मुद्दा ही स्थानीय लोगों के हक और अधिकारों के लिए था, लेकिन 2024 के विधानसभा चुनाव में जुगसलाई विधानसभा सीट पर पार्टी ने इस मुद्दे की घोर अवहेलना की.

बाहरी उम्मीदवार को टिकट देने का विरोध

मुखी ने आरोप लगाया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के 14 प्रत्याशी दावेदारों में से एक ऐसे व्यक्ति को प्रत्याशी बना दिया गया, जो जिला से बाहरी था. उन्होंने इसे पार्टी की नीति के खिलाफ बताते हुए कहा कि इस स्थिति में पार्टी में रहना न सिर्फ जनता के साथ धोखा होगा, बल्कि यह खुद के लिए भी धोखा देने जैसा है. इन्हीं कारणों से भास्कर मुखी ने कोल्हान प्रमंडल उपाध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: सरयू राय ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने खिलाफ पेश किया विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव, क्या होगी कार्रवाई ?

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Ramgarh : नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किए नियंत्रण कक्ष के नंबर

चुनाव संबंधी सूचना और शिकायत के लिए आयोग कार्यालय में बना कंट्रोल रूम चुनाव से जुड़ी शिकायतों के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर रामगढ़ : नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *