Jamshedpur: जमशेदपुर प्रशासन का स्वागतयोग्य निर्णय, हटाए गए हेलमेट चेकिंग प्वाइंट – पुलिस-पब्लिक संबंधों में होगा सुधार

जमशेदपुर: जमशेदपुर में हेलमेट चेकिंग प्वाइंट्स को हटाने के निर्णय का जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम जिला प्रेस प्रवक्ता आकाश शाह ने स्वागत किया है. उन्होंने इसे एक सकारात्मक कदम बताया, जिससे हेलमेट चेकिंग के दौरान हो रही अनियमितताओं और अव्यवस्था पर अंकुश लगेगा.

सरयू राय का पहल

आकाश शाह ने कहा कि यह कदम जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय द्वारा विधानसभा सत्र में हेलमेट चेकिंग की खामियों को उजागर करने के बाद उठाया गया है. राय ने सदन में यह मामला उठाया था कि मानगो के दो स्थानों पर एक ही व्यक्ति के दो बार चालान काटे गए थे, जिससे हेलमेट चेकिंग की प्रक्रिया में अनियमितताएं सामने आई थीं.

नई व्यवस्था की पारदर्शिता

आकाश शाह ने बताया कि अब जमशेदपुर के पांच स्थानों से हेलमेट चेकिंग प्वाइंट हटाए जा रहे हैं और सीसीटीवी कैमरा युक्त स्थानों पर ही हेलमेट चेकिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है. इससे चेकिंग प्रक्रिया पारदर्शी होगी और दोनों पक्षों के बीच विश्वास और सहयोग बढ़ेगा. शाह ने आगे कहा कि इस नए निर्णय से सड़क सुरक्षा में सुधार होगा और पुलिस-पब्लिक के बीच पारदर्शिता और विश्वास का माहौल बनेगा. यह निर्णय निश्चित रूप से आम जनता के हित में साबित होगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार, कन्हैया सिंह ने पुलिस उपाधीक्षक को दिया धन्यवाद

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया उद्घाटन

प्रशिक्षण अभियान सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है : अर्जुन मुंडा गुवा : किरीबुरू आगमन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री…

Spread the love

Jamshedpur : एनआईटी जमशेदपुर में ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का शुभारंभ, डिजिटल प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम

जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा विकसित तथा रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के इंफ्रास्ट्रक्चर पर संचालित ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का औपचारिक शुभारंभ किया। यह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time