चांडिल: चांडिल के नीमडीह थाना परिसर में रामनवमी, सरहुल और ईद पर्वों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान और समाज के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे. बैठक का मुख्य उद्देश्य इन प्रमुख पर्वों के दौरान क्षेत्र में शांति और भाईचारा बनाए रखना था.
अधिकारियों की उपस्थिति और चर्चा
बैठक में नीमडीह थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी, नीमडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे. नीमडीह अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार ने पर्वों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और सभी को शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की.
रामनवमी के आयोजन की तैयारी
बैठक में रामनवमी के अवसर पर चैती दुर्गा पूजा, जांता और आदरडीह गांव में आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई. रामनवमी जुलूस अधिकांश स्थानों पर 7 अप्रैल को निकाली जाएगी. वहीं, जिनके पास अखाड़ा सदस्य नहीं हैं, वे 8 अप्रैल 2025 को अपने-अपने स्थानों पर जुलूस निकालेंगे.इस बैठक में यह भी बताया गया कि प्रशासन और स्थानीय समुदाय के सहयोग से इन पर्वों के दौरान समाज में सौहार्द और शांति बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है, ताकि हर नागरिक अपनी धार्मिक भावनाओं को बिना किसी विघ्न के मना सके.
इसे भी पढ़ें : Adityapur: अवैध बोरिंग पर कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता पर हुआ हमला
There is no ads to display, Please add some



















































