Gua : सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत किरीबुरू में मेडिकल कैंप का आयोजन, 110 ग्रामीणों ने उठाया लाभ

 

गुवा : नक्सल प्रभावित सारंडा क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव किरीबुरू में आज 26 वीं वाहिनी केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (केरिपुबल) द्वारा मानवता और सेवा की अनूठी मिसाल पेश की गई। कमांडेंट राजीव रंजन के नेतृत्व और सहायक कमांडेंट डॉ. ऋषभ शेखर की निगरानी में एक विशेष मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। यह मेडिकल शिविर केरिपुबल की सिविक एक्शन योजना का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य नक्सल प्रभावित और दुर्गम इलाकों में रहने वाले लोगों को मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना है। इस शिविर में लगभग 110 ग्रामीणों की जांच की गई और उन्हें विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं जैसे बुखार, बदन दर्द, कुपोषण, एनीमिया आदि से संबंधित दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं। ग्रामीणों में इस शिविर को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

इस तरह का आयोजन  बहुत लाभकारी है

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। स्थानीय लोगों ने न केवल व्यवस्था में सहयोग किया, बल्कि सुरक्षा बलों के इस प्रयास की जमकर सराहना भी की। गांव वासियों ने कहा कि इस तरह का आयोजन उनके लिए बहुत लाभकारी है, क्योंकि दुर्गम स्थान और संसाधनों की कमी के कारण वे समय पर इलाज नहीं ले पाते। उन्होंने इस नेक कार्य के लिए 26 वी वाहिनी केरिपुबल का तहे दिल से धन्यवाद जताया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन की आशा जताई। इस आयोजन के माध्यम से केरिपुबल ने यह संदेश दिया कि वे केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि आम जनता की सेवा और सहयोग के लिए भी कृत संकल्पित हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में इस तरह की पहलें न केवल विश्वास बहाल करती हैं, बल्कि विकास की नई राह भी खोलती हैं।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : पत्रकार एकता मंच के प्रथम वर्षगांठ पर कोल्हान के पत्रकारों का हुआ जुटान, नई उर्जा के साथ कार्य करने का लिया संकल्प

    जमशेदपुर : कोल्हान पत्रकार एकता मंच का प्रथम वर्षगांठ जमशेदपुर प्रखंड परिसर  स्थित पंचायत समिति भवन में आयोजित की गई। इस दौरान पत्रकारों द्वारा संयुक्त रूप से केक काटा गया।…

    Spread the love

    Jamshedpur : घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मां तारा का दर्शन-पूजन

    जमशेदपुर : घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं का एक दल मां तारा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मां तारा…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time