गंगा नारायण सिंह मेमोरियल स्कूल का वनभोज संपन्न, बच्चों ने की जमकर मस्ती

विधायक की अनुपस्थिति में उनके अनुज व पूर्व मुखिया ने पहुंचकर बढ़ाया मान
पोटका : प्रखंड के नारदा पंचायत अंतर्गत ढेंगाम में संचालित गंगा नारायण सिंह मेमोरियल स्कूल का वार्षिक वनभोज शुक्रवार को हरिणा मंदिर परिसर में आयोजित किया गया. कार्यक्रम मे विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के अलावा सभी शिक्षक उपस्थित हुए. मौके पर अतिथि के रूप मे पोटका के विधायक संजीव सरदार को आमंत्रित किया गया था. लेकिन व्यस्तता की वजह से वे नहीं आ पाए. उनकी अनुपस्थिति में उनके अनुज भरत सरदार एवं पूर्व मुखिया चंका सरदार उपस्थित हुए.

इसे भी पढ़ें : मकर संक्रांति के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को लेकर हल्दीपोखर ओपी में विधायक संजीव सरदार की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

विद्यालय की प्राचार्य आरती सोरेन ने बताया कि गंगा नारायण सिंह मेमोरियल स्कूल में आवासीय सुविधा के साथ अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होती है, यहां कक्षा नर्सरी से लेकर आठवीं तक की पढ़ाई होती है. उन्होंने बताया कि स्कूल में नामांकण शुरू कर दिया गया है.  विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधि के साथ-साथ अन्य गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास का प्रयास किया जाता है. वनभोज के अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जमकर मस्ती की. मौके पर शिक्षक शकुंतला टुडू, सावना मार्डी, छोटराई सबर, हाजाम मुर्मू, जयसेन सोरेन, रामेश्वर सरदार, उपेंद्र सरदार आदि उपस्थित थे.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर झामुमो का प्रदर्शन, खान एवं खनिज संशोधन विधेयक का किया विरोध, विधायक समीर मोहंती हुए शामिल

बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बहरागोड़ा द्वारा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) यानी एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय जोरदार धरना-प्रदर्शन…

Spread the love

Potka : पोटका में मां मनसा पूजा का आयोजन, मुखिया ने की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

पोटका : मां मनसा पूजा के पावन अवसर पर मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने हल्दीपोखर के नायकपाड़ा एवं बागतीपाड़ा में आयोजित पूजा-अर्चना में शामिल होकर विधिवत पूजा की। उन्होंने मां…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time