Adityapur: फिरौती के लिए अपहरण, पुलिस ने फिल्मी अंदाज में किया साजिश का पर्दाफाश

आदित्यपुर: पुलिस ने फिरौती के लिए अपहरण करने वाले गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई फिल्मी अंदाज में की गई, जिसमें पुलिस ने अपहरण और साइबर ठगी के गिरोह की साजिश को नाकाम कर दिया.

घटना की शुरुआत

दो दिन पहले आदित्यपुर सिटी पैलेस के निवासी कारोबारी नितीश कनोजिया के फोन पर उनके भाई दीपक कुमार कनोजिया के अपहरण की सूचना मिली. अपहरणकर्ताओं ने 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग की. इस बात से घबराए नितीश ने तुरंत एसपी मुकेश कुमार लुणायत को फोन कर सूचना दी. एसपी ने तत्परता से थाने को निर्देश दिया और नितीश अपने भाई की पत्नी के साथ थाना पहुंचे.

गंभीरता से कार्रवाई शुरू

थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआई विपुल ओझा और रविकांत पराशर को जांच की जिम्मेदारी सौंपी. पूछताछ के दौरान नितीश ने बताया कि उनका केमिकल फैक्ट्री है और दीपक कुमार कनोजिया उनके भाई हैं. दीपक को इंडिया मार्ट से ऑनलाइन ट्रेडिंग के सिलसिले में पटना बुलाया गया था. 27 मार्च को दीपक बस से पटना के लिए निकले, लेकिन पटना पहुंचने पर उन्हें बिहार शरीफ में उतार लिया गया. फिर एक अन्य गाड़ी से उन्हें नालंदा ले जाया गया, जहां उनकी पत्नी से फिरौती मांगी गई.

पुलिस ने शुरू की मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग

नितीश ने जैसे ही एसपी को सूचना दी, जांच अधिकारी विपुल ओझा और रविकांत पाराशर ने मोबाइल नंबर के आधार पर लोकेशन ट्रैक करना शुरू किया. पता चला कि अपहरणकर्ता बिहार के नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र में सक्रिय हैं. इसके बाद पुलिस ने बिंद थाना प्रभारी से संपर्क किया और वहां छापेमारी की योजना बनाई.

छापेमारी में तीन अपराधी गिरफ्तार

बिंद थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस को देखकर तीनों अपराधी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया. इन अपराधियों के पास से तीन पिस्टल और पांच कारतूस बरामद हुए. साथ ही अपहृत कारोबारी दीपक कुमार कनोजिया को सकुशल बरामद कर लिया गया. इस सफलता के बाद, दीपक के परिजनों ने राहत की सांस ली. आदित्यपुर से दीपक के परिजन नालंदा पहुंच चुके थे. शनिवार को नालंदा पुलिस ने तीनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

इसे भी पढ़ें : Adityapur: प्रेस क्लब ऑफ का होली मिलन, AGM में आगामी चुनावों पर चर्चा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time