Deoghar: बैद्यनाथ धाम की अव्यवस्थाएं उजागर, भक्तों की कतार में घुसा कुत्ता – गंगाजल अपवित्र होने से भक्त नाराज

देवघर: बाबा बैद्यनाथ धाम में मंदिर प्रबंधन की अव्यवस्थाएं एक बार फिर उजागर हुईं. सोमवार को फुट ओवरब्रिज में कतारबद्ध भक्तों के बीच अचानक एक आवारा कुत्ता घुस आया, जिससे अफरातफरी मच गई. कुत्ते के स्पर्श से कई भक्तों का गंगाजल अपवित्र हो गया, जिससे जलाभिषेक करने में बाधा उत्पन्न हुई.

मंदिर प्रशासन की लापरवाही पर तीर्थ पुरोहितों की नाराजगी

अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद दत्त द्वारी ने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया. उन्होंने कहा कि पूजा-पाठ में पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है, लेकिन मंदिर प्रशासन की लापरवाही से ऐसी घटनाएं हो रही हैं. सावन जैसे भीड़-भाड़ वाले समय में कांवरिए सुल्तानगंज से देवघर के रास्ते में ‘भैरो बम’ कहकर कुत्तों से बचने की चेतावनी देते हैं, ताकि गंगाजल अपवित्र न हो.

मंदिर की छवि न हो खराब, प्रशासन से की गई मांग

तीर्थ पुरोहितों ने मंदिर प्रभारी सह एसडीओ से मांग की है कि बाबा बैद्यनाथ धाम की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त किया जाए, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े. साथ ही, उन कर्मियों पर कार्रवाई की जाए जिनकी जिम्मेदारी बनती है कि भक्तों की कतार में कोई पशु न घुसे. मंदिर प्रशासन की निष्क्रियता से देवघर की धार्मिक छवि प्रभावित हो सकती है, जिसे सुधारने की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: वर्षों से किराया नहीं देने पर मकान मालिक ने खाली कराया घर, दोनों पक्षों पर FIR दर्ज – देखें Video


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi : मनुष्य को भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा लेकर अधर्म एवं अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहना चाहिए : साध्वी गोपी

श्री राधा कृष्ण मंदिर में भागवत गीता के पाठ का पहला दिन रांची (संगीता पाण्डेय) :  पुन्दाग स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को भागवत गीता पाठ का प्रारंभ साध्वी…

Spread the love

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time