Jamshedpur : सोनारी उपकार संघ ने चैत नवरात्रि पर महिलाओं को किया सम्मानित

जमशेदपुर : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोनारी उपकार संघ के प्रांगण में चैत नवरात्रि पर जंवारा पूजा का आयोजन काफी धूमधाम से चल रहा है.सोमवार को उपकार संघ के संरक्षक एवं जमशेदपुर न्यायालय के वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू की अगुवाई में नारी सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने हेतु माता रानी के इस पावन दरबार में जमशेदपुर की आन, बान और शान कही जानेवाली महिलाओं को बतौर अतिथि बुलाकर सम्मानित किया गया. इस दौरान बतौर अतिथि उपस्थित अंतर्राष्ट्रीय बाॅक्सर अरुणा मिश्रा, कवियित्री अंकिता सिन्हा,कवियित्री सह सामाजिक कार्यकर्ता सरिता,पत्रकार सह सामाजिक कार्यकर्ता अन्नी अमृता, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर माॅनद्रीता चटर्जी, जीवों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर एनीमल लवर रितिका, जया साहू(झरिया तेली महिला समाज की महामंत्री), लक्ष्मी साहू(सीपी समिति महिला समिति की अध्यक्ष) और स्नेहा देवांगन(छत्तीसगढी अभिनेत्री) को उपकार संघ के सदस्यों ने माता रानी की चुनरी और प्रतीक चिन्ह भेंट की. इस मौके पर सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद और वरिष्ठ पत्रकार रघुवंश मणि सिंह खास तौर पर मौजूद थे. उनलोगों ने अपने संबोधन में कहा कि नारी किसी से भी कम नहीं है.

सम्मानित महिलाओं ने अपनी बातें रखी

इस अवसर पर सम्मानित की गई सभी नरियों ने अपनी बातों को रखा और अपने संबोधन में नारी शक्ति का आह्वान करते हुए लोगों से अपील की कि वे इस नवरात्रि पर संकल्प करें कि वे मां दुर्गा की पूजा करने के साथ ही असल जिंदगी में शक्ति स्वरूपा सभी नारियों का सम्मान करेंगे.इस दौरान अंतराष्ट्रीय कवयित्री अंकिता सिन्हा ने मां दुर्गा की आराधना को समर्पित एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालुओं ने तालियों से उनका स्वागत किया. आज के कार्यक्रम के आयोजन में उपकार संघ के अध्यक्ष सतपाल साहू,उपाध्यक्ष उमाशंकर शर्मा,महासचिव विश्वकर्मा वर्मा,सचिव राजीव वर्मा व मंदिर कमेटी के अन्य सदस्यों की महती भूमिका रही.

इसे भी पढ़ें : Adityapur : जेएमएम के केंद्रीय समिति ने विभिन्न पंचायतों, नगर और प्रखंड समितियों का किया पुनर्गठन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Kharagpur : ब्रेक बाइंडिंग देखकर गेटमैन ने दिखाई सूझबूझ, संभावित रेल हादसा टला

खड़गपुर : ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी को समय रहते पहचानकर सतर्कता दिखाने वाले दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के एक गेटमैन को मंगलवार को सम्मानित किया गया। अमरदा रोड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time