जमशेदपुरः जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू एवं सदस्य डॉ परितोष सिंह शनिवार को मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें नव वर्ष की शुभकामना दिए. साथ ही पूर्वी सिंहभूम जिले में उप विकास आयुक्त की पदस्थापना नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्रों में जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया एवं जल्द से जल्द उप विकास आयुक्त की पदस्थापना की मांग की. उन्होंने बताया कि अबुआ आवास निर्माण में पूर्वी सिंहभूम सबसे पीछे है साथ ही साथ अन्य योजनाएं भी प्रभावित हो रही है. वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जल्द ही उप विकास आयुक्त के पदस्थापना का आश्वाशन दिया.
इसे भी पढ़ेः चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय में किया गया कंबल वितरण
There is no ads to display, Please add some



















































