Saraikela: सड़क पर अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़ा करने पर शंकर पार्वती ट्रैवल्स की बस जब्त

सरायकेला: नीमडीह थाना प्रभारी ने शंकर पार्वती ट्रैवल्स की एक बस को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया. चालक पर मनमाने ढंग से वाहन चलाने का आरोप है, जिससे सड़क दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी.घटना उस समय घटी जब थाना प्रभारी एनएच-18 मुख्य मार्ग, रघुनाथपुर-पुरुलिया में पेट्रोलिंग कर रहे थे. उसी दौरान आदरडीह बस पड़ाव के पास चालक ने बस को सड़क के बीच खड़ा कर दिया, जिससे पहले से ही नवरात्रि मेले के कारण व्यस्त मार्ग पर भारी भीड़ के बीच दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न हो गई.

पुलिस को देखकर भागा चालक, पीछा कर पकड़ा गया

थाना प्रभारी ने बस को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन लेकर भाग गया. इसके बाद पुलिस ने रघुनाथपुर के पास उसका पीछा कर बस को रोक लिया. सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारने के बाद चालक को वाहन समेत थाने लाया गया. यात्रियों को दूसरी गाड़ी से जमशेदपुर भेजने की व्यवस्था की गई.थाना प्रभारी ने बताया कि चालक की लापरवाही से कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती थी. इसलिए वाहन पर चालान जारी कर उसे छोड़ दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Gamharia: गम्हरिया में दो महीने से खराब चापाकल, प्रशासन बेखबर!

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद को बताया सफल

छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें माने सरकार: डॉ. गोस्वामी जमशेदपुर : जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के…

Spread the love

Jamshedpur : हमारे हृदय में बसते हैं अमर शहीद खुदीराम बोस : अमरप्रीत सिंह काले

शहीद खुदीराम बोस का जीवन युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति और साहस की मिसाल : संयुक्त आयकर आयुक्त क्रांतिकारियों के बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई ऊर्जा : राकेश्वर पांडे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time