Chaibasa: त्यौहारों के मद्देनज़र सफाई की अनदेखी, गंदगी से त्रस्त नागरिक – प्रदेश मंत्री ने DC को लिखा पत्र

 

चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा जाति मोर्चा के झारखंड प्रदेश मंत्री हेमंत कुमार केशरी ने चाईबासा नगर की सफाई व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताते हुए उपायुक्त को पत्र लिखा है. उन्होंने 26 मार्च को शहर के जुलूस मार्गों की मरम्मत एवं समुचित सफाई कराने का अनुरोध किया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.

राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर गुजरने वाले प्रमुख जुलूस मार्ग की स्थिति अत्यंत खराब बनी हुई है. इसी मार्ग से सरहुल शोभायात्रा मजबूरी में निकाली गई. अब आगामी छठ पर्व और 6 अप्रैल को रामनवमी जुलूस होना है, लेकिन नगर प्रशासन की निष्क्रियता के चलते नागरिकों को असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है.

मंगला बाजार और मधु बाजार की सफाई व्यवस्था चरमराई

मंत्री केशरी ने अपने पत्र में विशेष रूप से मंगला बाजार और मधु बाजार का उल्लेख किया है, जहां वर्षों से कूड़े-कचरे का ढेर जमा है. मंगला बाजार में सड़ते हुए कचरे से उठती दुर्गंध नागरिकों और दुकानदारों के लिए असहनीय बन गई है. वहीं, मधु बाजार स्थित संध्या सब्जी बाजार के चारों ओर फैला कचरा नगर परिषद की लापरवाही को उजागर कर रहा है.

उन्होंने कहा कि गंदगी और कचरे के कारण महामारी फैलने की आशंका बनी हुई है. इसके बावजूद नगर परिषद केवल टैक्स वसूलने तक ही सीमित है और सफाई व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

स्वच्छ भारत मिशन की राशि का सही उपयोग नहीं?

उन्होंने नगर प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि चाईबासा शहर की हालत पूरे राज्य में सबसे खराब होती जा रही है. नगर निकाय चुनाव न होने के कारण सफाई कर्मियों में जवाबदेही की कमी साफ नजर आ रही है. लाखों रुपये सफाई के नाम पर खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर कोई सुधार नहीं दिख रहा.

केशरी ने मांग की है कि यदि नगर परिषद को स्वच्छ भारत मिशन के तहत कोई राशि आवंटित की गई है, तो उसकी जांच कराई जाए और खर्च का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे प्रधानमंत्री कार्यालय तक इस मुद्दे को पहुंचाने के लिए बाध्य होंगे.

इसे भी पढ़ें : जल संरक्षण में Tata Steel की बड़ी उपलब्धि, FAMD को राष्ट्रीय सम्मान

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सात वर्ष पहले बनी पानी टंकी में अब तक नहीं हुआ पेयजल कनेक्शन, विधायक सरयू राय ने किया निरीक्षण

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बुधवार को मानगो पेयजल परियजोना के अंतर्गत निर्मित बालीगुमा पानी टंकी का निरीक्षण किया। यह टंकी बीते 7 वर्षों से बन…

Spread the love

Jamshedpur : धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्मदिन 14-15 को, तैयारियों में जुटे फैन पप्पु सरदार

जमशेदपुर :  हर साल की तरह इस साल भी धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्मदिन 14 और 15 मई 2026 (गुरूवार और शुक्रवार) को साकची बाजार हंडी लाईन स्थित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time