आदित्यपुर: आदित्यपुर इमली चौक स्थित आदिवासी कल्याण समिति एवं आदिवासी कला संस्कृति भवन की चारदीवारी निर्माण को लेकर उत्पन्न विवाद को सुलझाने के लिए गुरुवार सुबह गम्हरिया के अंचल अधिकारी (सीओ) अरविंद कुमार बेदिया मौके पर पहुंचे.
जमीन मापी के बाद बनी सहमति
समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने अपनी-अपनी आपत्तियां दर्ज कराई. इसके बाद प्रशासन ने आदिवासी कल्याण समिति एवं कला संस्कृति भवन की जमीन की मापी करवाई. मापी के बाद चारदीवारी को एक फीट पीछे हटाकर बनाने पर सहमति बनी, जिसे स्थानीय लोगों ने भी स्वीकार कर लिया. इससे लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया.
दोनों पक्षों की सहमति से होगा निर्माण
गम्हरिया अंचलाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया ने बताया कि कुल 65 डेसिमल भूमि की मापी कराई गई. इसके बाद निर्णय लिया गया कि आदिवासी कल्याण समिति चारदीवारी का निर्माण एक से डेढ़ फीट पीछे करेगी, ताकि दोनों पक्षों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.
इसे भी पढ़ें : Adityapur: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर हंगामा, घेराबंदी रोकने पहुंचे अधिकारी को खदेड़ा
There is no ads to display, Please add some



















































