Jamshedpur: मायुमं स्टील सिटी सुरभि शाखा की नई टीम ने ली शपथ, जन सेवा कार्यों का शुभारंभ

जमशेदपुर: मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने अपनी पूरी टीम के साथ होटल प्राइड, काशीडीह में शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया. इस अवसर पर जन सेवा के विभिन्न कार्यों की शुरुआत की गई.शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सीतारामडेरा स्थित राजकीयकृत आदिवासी उच्च विद्यालय में छात्राओं के लिए सैनिटरी पैड मशीन स्थापित की गई. साथ ही, कक्षा 9 और 10 की नौ छात्राओं की एक वर्ष की फीस का भुगतान किया गया. इसके अलावा, एक ‘अमृत धारा’ का उद्घाटन कर स्वच्छ जल आपूर्ति सुनिश्चित करने की पहल की गई.
इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच की नई टीम ने समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और भविष्य में भी इसी तरह के सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया.

शपथ ग्रहण समारोह में गणमान्य उपस्थित

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उमेश शाह, शंकर सिंघल, सांवरमल अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, पंकज छावछरिया, अरुण गुप्ता, मोहित मोनिका, बबलू अग्रवाल, अनंत मोहनका, सार्थक अग्रवाल, विमल अग्रवाल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

नवगठित कार्यकारिणी समिति
• अध्यक्ष – ज्योति अग्रवाल
• सचिव – पायल अग्रवाल
• कोषाध्यक्ष – पूजा अग्रवाल
• उपाध्यक्ष – वर्षा चौधरी, प्रियंका चौधरी
• सह सचिव – अनीता अग्रवाल
• जन सेवा – रीना गोयल
• नारी चेतना – नेहा अग्रवाल
• पर्यावरण संरक्षण – मेघा जैन
• रक्तदान अभियान – खुशबू कांवटिया
• संगठन विस्तार – प्रीति अग्रवाल
• स्वच्छ भारत अभियान – नेहा अग्रवाल
• गौ सेवा – पूजा अग्रवाल
• युवा विकास – श्रुति अग्रवाल
• कन्यादान संरक्षण – नूपुर तुलसियान
• अमृतधारा योजना – रश्मि झाझरिया
• स्वास्थ्य सेवा – डॉ. रुचिता अग्रवाल
• उद्यमिता विकास – पूनम अग्रवाल

मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा की नई कार्यकारिणी समिति ने समाजसेवा के नए आयाम स्थापित करने की प्रतिबद्धता जताई और इस दिशा में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: नवरात्र के अवसर पर सरयू राय ने दिया संस्कृति सहेजने का संदेश, आयोजित किया फलाहार कार्यक्रम – पूर्व CM सहित कई हुए शामिल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : सेवा समर्पण ने सबर परिवारों के बीच बांटी दिवाली की खुशियां

जादूगोड़ा : सेवा समर्पण संस्था की ओर से दीपावली के अवसर पर झरिया गांव में जरूरतमंद सबर परिवारों के बीच वस्त्र, दीये, तेल, मिठाइयां एवं पटाखों का वितरण किया गया।…

Spread the love

Potka : शौर्य सेवा संघ का पुनर्गठन, सूरज मंडल बने अध्यक्ष

पोटका : पोटका एवं राजनगर प्रखंड में शौर्य यात्रा समिति का पुनर्गठन कर संगठन का नाम बदलकर शौर्य सेवा संघ रखा गया। रविवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता मोना राय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time