Jamshedpur : सेना के जवान से मारपीट मामले में डीजीपी ने की कार्रवाई, जुगसलाई थानेदार समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

 

जमशेदपुर :  जुगसलाई पुलिस द्वारा सेना के जवान सूरज राय की पिटाई के बाद जेल भेजने के मामले में राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने जुगसलाई थानेदार समेत आठ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। जोनल आईजी अखिलेश झा की जांच रिपोर्ट के बाद डीजीपी ने कार्रवाई करने का आदेश जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल को दिया था। जिसके बाद एसएसपी ने शुक्रवार को सभी को सस्पेंड कर दिया। सस्पेंड होने वालों में जुगसलाई थानेदार सचिन कुमार दास, एसआई दीपक कुमार महतो, एसआइ तापेश्वर बैठा, एसआई शैलेंद्र कुमार नायक, एसआई कुमार सुमित, एसआई मंटू कुमार, सिपाही शैलेश कुमार सिंह और शंकर कुमार (रिजर्व गार्ड) शामिल हैं। इस मामले में आईजी ने जांच में जुगसलाई थानेदार से लेकर उक्त सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आर्मी के जवान के साथ मारपीट की गई। इसकी जानकारी किसी भी वरीय अधिकारी को नहीं दी गई।

पुलिस ने दर्ज एफआईआर में ये लिखा था

पुलिस ने दर्ज एफआईआर में लिखा था कि 14 मार्च के दिन भी घटनास्थल पर कपाली थानेदार सोनू कुमार के साथ बदसलूकी की थी। फिर थाना में कुर्सी पर बैठे एसआई को पटककर गर्दन दबाकर मारने का प्रयास किया। थानेदार का कॉलर पकड़ लिया और फिर डीएसपी सूचना पाकर पहुंचे तो सेना के जवान ने उनका हाथ पकड़कर बदसलूकी की। जिसके बाद आर्मी जवान के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया था। इस मामले को लेकर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पूर्व सैनिकों ने बड़ी संख्या में न्याय की मांग पर आंदोलन किया था। सेना के अधिकारी डीसी व एसएसपी से मिले थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: नवरात्र के अवसर पर सरयू राय ने दिया संस्कृति सहेजने का संदेश, आयोजित किया फलाहार कार्यक्रम – पूर्व CM सहित कई हुए शामिल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी जगन्नाथपुर की वार्षिक आम सभा आयोजित, विधायक का किया सम्मान

चाईबासा : झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी (JSLPS) जगन्नाथपुर द्वारा आयोजित वार्षिक आम सभा में मुख्य अतिथि विधायक जगन्नाथपुर सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सह पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस जिला…

Spread the love

Jamshedpur : आरडी भट्टा एवं सी एरिया पूजा कमेटी ने डायमंड जुबली पर अरिजीत सरकार को प्रदान किया मानव सेवा सम्मान

30 वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय, रक्तदान से लेकर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने तक निभा रहे जिम्मेदारी जमशेदपुर : आरडी भट्टा एवं सी एरिया पूजा कमेटी के 60वें वर्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time