Jamshedpur: रंगदारी नहीं दी तो बरस पड़ी गोलियां – बाल-बाल बचे मेडिकल स्टोर संचालक

जमशेदपुर: कपाली ओपी क्षेत्र के पाला मोड़ स्थित केजीएन मेडिकल स्टोर पर शनिवार रात 10:30 बजे बड़ा हमला हुआ. तीन-चार की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने दुकान के संचालक साहिल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गनीमत रही कि साहिल समय रहते गली में छुप गया और जान बच गई.

रंगदारी नहीं देने पर मचाया उत्पात

साहिल ने बताया कि वह दुकान बंद करने की तैयारी में था तभी तीन-चार अपराधी आए और उससे 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग करने लगे. जब उसने इंकार किया, तो वे गाली-गलौज पर उतर आए और दो बदमाशों ने पिस्तौल निकाल ली. जैसे-तैसे साहिल ने खुद को बचाते हुए वहां से भागने की कोशिश की. इसी दौरान अपराधियों ने उस पर 3-4 राउंड फायरिंग की, जो सौभाग्यवश चूक गई.

लूट और तोड़फोड़ के बाद भागे अपराधी

फायरिंग के बाद अपराधियों ने दुकान के भीतर घुसकर दवाएं और अन्य सामान तोड़ डाले. गल्ले से लगभग 45 हजार रुपये लूट लिए. शोर सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हुए और विरोध किया, तो हमलावर बाइक से भाग निकले. भागते समय भी उन्होंने हवाई फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई.

पुलिस जांच में जुटी, दो खोखा बरामद

घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है. साहिल ने बताया कि वह हमलावरों को नहीं पहचानता और पहले कभी उन्हें देखा भी नहीं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: बोकारो में विस्थापित की मौत पर JLKM का आक्रोश, साकची गोलचक्कर दी गई श्रद्धांजलि

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा में मनाया गया आहार दिवस, लाभुकों को किया गया जागरूक

गुवा : गुवा के विभिन्न राशन डीलरों के यहां आहार दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी एवं जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी गीता देवी उपस्थित…

Spread the love

Jamshedpur : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को प्रदेश किसान मोर्चा की डॉ रानी ठाकुर ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित 

जमशेदपुर :  विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रांची आगमन के दौरान प्रदेश किसान मोर्चा की पदाधिकारी डॉ रानी ठाकुर ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time