सरायकेला : जिला प्रशासन की ओर से राजकीय छऊ नृत्य 11 अप्रैल से चैत्र पर्व सह छउ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सरायकेला में छऊ महोत्सव को लेकर खरकाई नदी किनारे स्थित बाबा भैरव पूजा की गई। जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला उपस्थित रही। पूजा के उपरांत नृत्य कलाकारों द्वारा एक खास तरह का नृत्य का आयोजन किया गया । प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महोत्सव के पहले बाबा भैरव की पूजा की गई। जिसमें जिला प्रशासन और कला केंद्र की ओर से पारंपरिक रूप से पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छऊ एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला मोहंती , सुजीत कुमार कवि, रूपेश साहू, नीरज पटनायक, तथा काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे।
इसे भी पढ़ें : Deoghar : डीसी ने रामनवमी पर बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का किया निरीक्षण
















































