Chandil: चांडिल बायपास पर दो बाइक की भीषण टक्कर, चार घायल – बाइकें चकनाचूर

चांडिल: चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू रोड टाटा-पुरुलिया 18 राज्य मार्ग (बायपास) स्थित रावताड़ा बस स्टैंड के समीप रविवार शाम करीब पांच बजे दो मोटरसाइकिलों के आमने-सामने की टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को चांडिल अनुमंडल अस्पताल भेजा गया.

घायलों की पहचान

घटना में घायल युवकों की पहचान निम्न रूप में हुई है:
मुकेश कुमार महतो (18)
विद्दुत महतो (16)
करम महतो (20)
शुभम शर्मा (17)

जुलूस में जाने के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश, विद्दुत और करम रामनवमी जुलूस में भाग लेने के लिए जा रहे थे, तभी लेंगडीह के पास उनकी बाइक की एक अन्य बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज़ थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.प्रारंभिक उपचार के लिए घायलों को चांडिल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां स्थिति की गंभीरता देखते हुए उन्हें एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया.

थाना प्रभारी की तत्परता

घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी दिलसन बिरुआ मौके पर पहुंचे. उन्होंने त्वरित एम्बुलेंस व्यवस्था कर राहत व बचाव कार्य को अंजाम दिया. स्थानीय लोगों ने भी मदद कर घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया.

 

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, IED बम और बंकर बरामद

Spread the love

Related Posts

Bahragora : मौदा मौसी बाड़ी से श्रद्धालुओं के उत्साह के साथ निकली भव्य बाहुड़ा रथयात्रा

बहरागोड़ा : मौदा स्थित मौसी बाड़ी से शनिवार को श्रद्धालुओं के अपार उत्साह और अटूट आस्था के बीच भगवान जगन्नाथ की वापसी (बाहुड़ा) रथयात्रा अत्यंत धूमधाम व भक्तिभाव से निकाली…

Spread the love

Jamshedpur : रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास पहल, टाटानगर आरएमएस में मात्र ₹10 में मिलेंगे आकर्षक राखी लिफाफे

जमशेदपुर : पावन पर्व रक्षाबंधन के पावन अवसर पर डाक विभाग (भारतीय डाक) ने दूर-दराज बैठे भाई-बहनों के पवित्र रिश्ते और स्नेह को समय पर पहुँचाने के लिए विशेष तैयारियाँ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time