Jamshedpur: पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने भरा बिल, विसर्जन हादसे में घायल अस्पताल से हुआ डिस्चार्ज

जमशेदपुर: रामनवमी विसर्जन जुलूस के दौरान यशोदा नगर में हुए हाई टेंशन बिजली दुर्घटना में घायल 14 वर्षीय बालक यश राजकुमार सिंह अब स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट चुका है. यह संभव हो सका टाटा मोटर्स अस्पताल प्रबंधन की सहानुभूति और पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह की त्वरित पहल से.

दुर्घटना में घायल हुए थे छह लोग

गत सप्ताह रामनवमी विसर्जन जुलूस के दौरान एक झंडा हाई टेंशन तार से छू गया, जिससे 6 लोग झुलस गए. सभी घायलों को टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सोमवार को पूर्वी सिंहभूम के पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल लिया. उनके साथ समाजसेवी अर्जुन कुमार भी मौजूद थे.अस्पताल में भर्ती बालक यश की मां ने राजकुमार सिंह से कहा कि चिकित्सकों ने डिस्चार्ज दे दिया है, लेकिन ₹13,000 की बिल राशि जमा न होने से पेपर नहीं मिल पा रहा. आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय थी. राजकुमार सिंह ने तत्काल अस्पताल के महाप्रबंधक डॉ. संजय सिंह से संपर्क कर मदद का आग्रह किया. डॉ. संजय सिंह ने ₹5,000 की रियायत दिलवाई. शेष ₹8,000 की राशि राजकुमार सिंह ने अपने निजी कोष से अस्पताल कैश काउंटर पर जमा की. इसके पश्चात अर्जुन कुमार ने डिस्चार्ज पेपर यश की मां को सौंपा.

चेहरे पर लौटी मुस्कान

यश के पिता एक फुटकर बैग विक्रेता हैं और किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. इलाज के खर्च से वह बेहद चिंतित थे. अस्पताल से मुफ्त डिस्चार्ज पाकर यश की मां की आंखों में कृतज्ञता और सुकून साफ झलक रहा था. जैसे किसी असहाय को समय पर संवेदनशील सहारा मिल गया हो.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: ब्राह्मण शक्ति संघ ने मंगल पांडे के बलिदान दिवस को कृति दिवस के रूप में किया याद

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : TATA STEEL में चोरी करने घुसा जुगसलाई का युवक 35 किलोग्राम इंसुलेटेड कॉपर केबल के साथ धराया, सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को सौंपा

जमशेदपुर : Tata Steel की सुरक्षा टीम ने कंपनी परिसर में चोरी के खिलाफ सख्त निगरानी के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। नियमित पेट्रोलिंग और सतर्क निगरानी के…

Spread the love

Jamshedpur : सैल्यूट तिरंगा के रवि शंकर तिवारी के प्रयास से सुदामा ठाकुर के दिल का ब्रह्मानंद अस्पताल में हुआ सफल ऑपरेशन

जमशेदपुर : बर्मामाइंस कैलाश नगर के रहने वाले सुदामा ठाकुर को ब्रह्मानंदम (सोनारी) में इलाज के दौरान जानकारी मिली कि उनके हार्ट में तीन ब्लॉकेज है, जिन्हें ओपन हार्ट सर्जरी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *