Jamshedpur: श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में 12 अप्रैल को होगा अखंड हनुमान चालीसा का पाठ

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने बताया कि 12 अप्रैल 2025, शनिवार को चैत्र पूर्णिमा के दिन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर), केबुल टाउन के प्रांगण में श्री हनुमान जयंती के अवसर पर 100 बार से अधिक अखंड हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा. हनुमान चालीसा पाठ सुबह 10 बजे से आरंभ होगा और शाम 5 बजे के आसपास पूरा होगा. विधायक सरयू राय के अनुसार, हनुमान चालीसा का एक बार पाठ करने में 4 से 5 मिनट का समय लगता है. इस आधार पर 100 बार अखंड पाठ पूरा करने का समय निर्धारित किया गया है.

महत्व और लाभ

सरयू राय ने बताया कि हनुमान चालीसा का सत बार पाठ का महत्व हनुमान चालीसा में उल्लेखित है: “जो सत बार पाठ कर कोई, छुटहि बंदि महा सुख होई.” यह स्पष्ट है कि श्री हनुमान चालीसा का पाठ कल्याणकारी होता है.

पंडितों की टीम और श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था

उन्होंने बताया कि ग्यारह पंडितों का समूह निरंतर हनुमान चालीसा का अखंड पाठ करता रहेगा. इसके साथ ही, जो श्रद्धालु नियमपूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहते हैं, उनके लिए भी मंदिर प्रांगण में बैठने की व्यवस्था की गई है. ऐसे श्रद्धालुओं को कल शाम तक दूरभाष संख्या 8877537777 (व्हाट्सएप) एवं 18001212395 (टॉल-फ्री) पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति को अपनी इच्छा के संबंध में सूचित करना होगा.

उद्देश्य और प्रसाद वितरण

हनुमान चालीसा पाठ का उद्देश्य श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर), केबुल टाउन के जीर्णोद्धार कार्य सिद्धि को गति प्रदान करना है. इसी संकल्प के साथ, श्री हनुमान जयंती पर हनुमान चालीसा का पाठ सुबह 10 बजे से आरंभ होगा और पाठ पूरा होने के उपरांत प्रसाद वितरण किया जाएगा.

व्यवस्था समिति का गठन

सरयू राय ने बताया कि हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम की व्यवस्था की देखरेख के लिए एक समिति का गठन किया गया है. इस समिति में यू के शर्मा, टी एन मिश्रा, असीम पाठक, साकेत गौतम, आशुतोष राय, अशोक गोयल, विनोद पांडे, विकास कुमार और समरेश सिंह शामिल हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Gamharia: कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ अखंड हरिकीर्तन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur गोलमुरी केनरा बैंक में हथियारबंद अपराधियों का धावा, बैंककर्मियों को बंधक बनाकर 43 लाख नकद व सोना की लूट

घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए अपराधी, करोड़ों की संपत्ति लूटे जाने की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच जमशेदपुर :  गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में…

Spread the love

Accident: मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव रोड में बृहस्पतिवार के तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत 4 की मौत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time