West Singhbhum: रेलवे लाइन पर मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में उलझी पुलिस

पश्चिम सिंहभूम: शुक्रवार सुबह नोवामुंडी-बड़ाजामदा मुख्य रेल मार्ग पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का शव देखा. यह शव पोल संख्या-475 के पास कांडेनाला और सुखचैन मोटर्स के बीच पाया गया. शव की स्थिति को देखकर प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत या तो यात्री ट्रेन से गिरने अथवा मालगाड़ी से टकराने के कारण हुई है.

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना

ट्रैक पर शव मिलने की खबर मिलते ही इलाके में अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.

हादसा या किसी साजिश का हिस्सा?

फिलहाल पुलिस यह तय नहीं कर पाई है कि यह मामला महज एक रेल हादसे का है या फिर इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश छिपी हुई है. महिला की पहचान होने के बाद ही मामले की वास्तविकता सामने आ सकेगी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा. तब तक मामले की हर संभव पहलू से जांच की जा रही है. आसपास के थाना क्षेत्रों में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्टों की भी जांच की जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें : Gamharia: नदी किनारे फंदे से झूलता मिला युवती का शव, अब तक नहीं हो सकी पहचान

Spread the love

Related Posts

jamshedpur : गदड़ा में सड़क की बदहाली को लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं, थानेदार की शक्ति पर भड़कीं महिलाएं, विधायक पर अनदेखी का लगा आरोप

जमशेदपुर : नेता वोट मांगने के लिए ठीक घरे – घर भीख मांगता है । लेकिन रोड़ बनाने के लिए फंड खत्म हो गया है। सब चोर है। यह आरोप…

Spread the love

Gua : सुखचैन मोटर के पास जर्जर पुलिया कभी भी हो सकती है ध्वस्त, मरम्मत नहीं होने पर सड़क जाम की दी चेतावनी

गुवा : बड़ाजामदा से नोवामुंड़ी जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर सुखचैन मोटर के आगे स्थित पुलिया की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time