Adityapur: कल मनेगी अंबेडकर जयंती, पूरेंद्र नारायण सिंह होंगे मुख्य अतिथि

आदित्यपुर: आदित्यपुर-2, रोड नंबर 10 स्थित कल्याण कुंज सभागार में 14 अप्रैल को प्रातः 10:30 बजे संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाई जाएगी.

इस आयोजन को सफल बनाने हेतु एक पूर्व बैठक का आयोजन आदित्यपुर में कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद की अध्यक्षता में किया गया, जिसका संचालन प्रमोद गुप्ता ने किया.

सामाजिक समरसता और अधिकारों की चेतना को मिलेगा मंच

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पूरेंद्र नारायण सिंह को आमंत्रित किया जाएगा.

समारोह के दौरान बाबा साहेब के बताए गए रास्तों पर चलने और एक समतामूलक समाज निर्माण का संकल्प लिया जाएगा.

आरक्षण और जातीय जनगणना की जोरदार मांग

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने देशभर में जातीय जनगणना कराने, जनसंख्या के अनुपात में एसटी, एससी, ओबीसी को सरकारी नौकरियों तथा निजी क्षेत्र में आरक्षण देने, साथ ही लोकसभा, विधानसभा, राज्यसभा, विधान परिषद, शहरी निकायों और जिला परिषदों में भी समानुपातिक आरक्षण की मांग की.

आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य रहे उपस्थित

इस बैठक में कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, एसडी प्रसाद, कार्तिक चंद्र साहू, देवेंद्र प्रसाद साहू उर्फ गोपाल साहू, राजेश कुमार गुप्ता, सत्य नारायण साहू, शंभू साहू, अवधेश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: चैत्र पर्व के रंग में रंगा सरायकेला, सांस्कृतिक रंगों की बौछार से दर्शक हुए अभिभूत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time