भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय के जन्मदिन पर Jamshedpur से पहुंचे भाजपा नेता रवि शंकर तिवारी

पटना: भोजपुरी की प्रसिद्ध गायिका और नायिका निशा उपाध्याय का जन्मदिन पटना के अनीसाबाद स्थित बालाजी रिसॉर्ट में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया. इस मौके पर भोजपुरी फिल्म और संगीत जगत के कई नामचीन कलाकारों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया.निशा उपाध्याय ने इस अवसर पर अपने माता-पिता और परिवार के सदस्यों से आशीर्वाद लिया. केक काटकर उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया और अपनी भावनाएं साझा कीं.

जमशेदपुर से पहुंचे भाजपा नेता रवि शंकर तिवारी

इस मौके पर जमशेदपुर से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं ‘सैल्यूट तिरंगा’ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे. उन्होंने निशा उपाध्याय को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

भोजपुरिया सितारों ने जमाई महफिल

कार्यक्रम में राकेश मिश्रा, शिवेश मिश्रा, यामिनी सिंह, अभिषेक सिंह, अमित उपाध्याय, काव्या कृष्णमूर्ति, आर्यन बाबू समेत कई कलाकार, लेखक, संगीत निर्देशक, राजनेता, विधायक और समाजसेवी उपस्थित थे. सभी ने अपने अंदाज़ में निशा उपाध्याय को जन्मदिन की बधाई दी.आये हुए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर माहौल को संगीतमय और जीवंत बना दिया. संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सांसद और जुस्को के प्रयास से बागबेड़ा में 5 अप्रैल से चल रही है टैंकर से पानी आपूर्ति

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आधुनिक समय में प्राणी संस्कारों से दूर भाग रहा है- सूदर्शनाचार्य महाराज,  तीसरे दिन कथावाचक ने शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का किया वर्णन

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित सत्यनारायण श्याम मारवाड़ी मंदिर में शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन गुरूवार को कथावाचक स्वामी सूदर्शनाचार्य महाराज ने सती चरित्र, पार्वती जन्म, शिव विवाह उत्सव कथा…

Spread the love

Jamshedpur : बागबेड़ा में बंद घर को चोरों ने बनयाा निशाना, जेवरात समेत नकद की चोरी, थाने में शिकायत दर्ज

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर 3 में बुधवार रात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया. घर के सदस्य दो-तीन दिनों पूर्व ही धनबाद गये हुए थे.…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *