जादूगोड़ा : वर्षों से खामोशी के बाद जादूगोड़ा के संगीत प्रेमियों की संस्था कराउके ग्रुप की पहल पर जादूगोड़ा सामुदायिक केंद्र में दो दिवसीय संगीत संध्या का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन यूसिल के उपमहाप्रबंधक राकेश कुमार , खान प्रबंधक वीवी शेखरन बाबू इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद ,मुखिया मंजरी बांनरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पूर्व जमशेदपुर से आए कलाकारों शिव कुमार व लीना ने अपने गानों से लोगों को खूब झुमाया । उनके गीत “छू कर मेरे मन को तूने किया इशारा, बदला ये मौसम लगे प्यारा ,जग सारा” । इन गानों पर लोगों ने खूब मस्ती की। इस दौरान कुछ क्षण के बारिश व बिजली भी गुल हुई, लेकिन कलाकारों के हौसले डिगा नहीं पाए। चौथी कक्षा के छात्र संजीव पिंगुआ,अर्जुन लोहार ने नृत्य व संगीत में दर्शकों से खूब तालिया बटोरी। कार्यक्रम का संचालन की जिम्मेदारी बखूबी यूसिल अधिकारी काशी नाथ चौधरी ने निभाई व अपने रोचक अंदाजो से दर्शकों की खूब गुदगुदाया
कार्यक्रम को सफल बनाने में इन लोगों का रहा सहयोग
इस कार्यक्रम की सफल बनने में जादूगोड़ा के कराउके ग्रुप की ओर से एम के साहू,संजय श्रेष्ठा,दिल बहादुर आले,संदीप गुप्ता,रंजन दास,चंद्र बहादुर, राकेश कुमार डमर बहादुर,समेत यूसिल कर्मी संजय सिंह, उमेश चंद्र कुमार, श्रीनिवास सिंह, जितेंद्र सिंह, ने अहम योगदान दिया।