Adityapur : डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने किया साड़ी वितरण

आदित्यपुर :  डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती आदित्यपुर टू भीम चौक के समीप भाजपा एससी मोर्चा कमेटी के द्वारा डॉक्टर भीमराव जयंती समारोह मे पूर्व मुख्यमंत्री चंपई रेन सोऔर क्षेत्र के विधायक अंबेडकर चौक पहुंचे जहां उन्होंने अंबेडकर के प्रतिमा पर फूल अर्पण कर नमन किया. उसके पश्चात लोगो को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज हमलोग देश रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने एकत्र हुए है। संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर को कांग्रेस पार्टी ने धोखा दिया था. कांग्रेस पार्टी की मूल प्रकृति में ही धोखा लिखा है. यहां तक कि उन्हें चुनाव में हराने का काम किया था.

कांग्रेस पार्टी आदिवासी विरोधी है

कांग्रेस पार्टी अलग झारखंड के विरोधी थे. कांग्रेस पार्टी आदिवासी विरोधी है. झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों को बढ़ावा दिया जिसका परिणाम है कि आज यहां धर्मांतरण का बोलबाला है. उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश के साथ झारखंड को घुसपैठियों से मुक्त करा सकती है. कांग्रेस पार्टी को कोई हक नहीं है कि वो संविधान निर्माता के संविधान को लेकर पदयात्रा करे. कार्यक्रम के अंत में चंपई ने अंबेडकर जयंती पर गरीब महिलाओं को अपने हाथों से साड़ी वितरण किया।

ये रहे मौजूद

समारोह का संचालन जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने किया. मौके पर एसटी मोर्चा की जिला कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय पासवान, छायाकांत गोराई, बबलू सोरेन, रंजीत प्रधान, पितोवास प्रधान, गुरुचरण महतो, आरआईटी मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, सतीश शर्मा, राकेश मिश्रा, धर्मेंद्र उर्फ चंचल गोश्वामी, लोजपा नेता रंजीत कुमार, सरयू पासवान, भोगेंद्र नाथ झा, मनोज तिवारी, पूर्व पार्षद प्रभासिनी कालूण्डिया, महेंद्र बाँसवाला, रश्मि मुर्मू, माला सिंह, एससी मोर्चा के कोल्हान प्रभारी, संजीव रंजन, स्वप्निल सिंह, श्याम दास, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे.

Spread the love

Related Posts

Potka : एनएच-220 पर गड्ढों का कहर, ग्रामीणों ने श्रमदान कर भरे गड्ढे, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

पोटका : नेशनल हाईवे 220 पर हल्दीपोखर, नागा सहित कई स्थानों पर सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क की बदहाल स्थिति…

Spread the love

Jamshedpur : निस्वार्थ समर्पण ही असली मित्रता, भगवान केवल प्रेम और भक्ति के भूखे- कथावाचक

गोलमुरी में भागवत कथा में सुदामा-कृष्ण मित्रता का मार्मिक प्रसंग सुन भाव विभोर हुए भक्त जमशेदपुर :  गोलमुरी मनिंदर टावर में चल रहे भागवत कथा के सातवें दिन बुधवार को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *