Chandil : अनुमंडल बार एसोसिएशन भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई गई

चांडिल : अनुमंडल बार एसोसिएशन भवन, में  सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता बद्री प्रसाद साहू ने की, जबकि संचालन सचिव महेंद्र कुमार महतो ने किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और उनके जीवन और कार्यों पर चर्चा की गई।गोवर्धन महतो ने डॉ. अंबेडकर की जीवनी और समर्पण पर अपने विचार साझा किए। इसके अलावा, अधिवक्ता सुभाष चंद्र महतो,  कमल कांत महतो,  शिवेश्वर महतो सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

 

जीवन और कार्यों को याद किया गया

सचिव महेंद्र कुमार महतो ने कहा कि वे अनुमंडलीय न्यायालय, चांडिल में संविधान विस्तार क्षेत्र के आधार पर सभी विभागों के कार्यालय स्थापित करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम का समापन बद्री प्रसाद साहू के संबोधन के साथ हुआ। डॉ. भीमराव अंबेडकर एक महान नेता थे जिन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और दलितों तथा वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। उनकी जयंती पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जो उनके जीवन और कार्यों को याद करने का अवसर प्रदान करते हैं।

इसे भी पढ़ें : Potka : बाबासाहेब की जयंती पर कोवाली में पनशाला का शुभारंभ

 

 

 

 

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : MGM अस्पताल से कंबल चोरी कर ले जाते युवक को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा, माफी मांगने पर चेतावनी देकर छोड़ा गया 

    जमशेदपुर :  एमजीएम अस्पताल में इन दिनों स्वच्छता, सुंदरता और अस्पताल की संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर निगरानी काफी सख्त कर दी गई है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद…

    Spread the love

    Jamshedpur : मानगो में बच्चा चोरी के संदेह में महिला की पिटाई, पुलिस की तत्परता से मॉब लिंचिंग से बची महिला

    जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना चौक के पास में बुधवार को बच्चा चोरी के संदेह में एक महिला को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। घटना डिमना चौक स्थित…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *