Jamshedpur: नशा मुक्ति से शिक्षा तक, अंबेडकर जयंती पर उठे जनजागरण के स्वर

जमशेदपुर: भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती जिला पार्षद कार्यालय, छोटा गोविदपुर में उत्साह और सम्मान के साथ मनाई गई. कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार ने करते हुए कहा कि बाबा साहब ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश के गरीब, शोषित और वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया.

बाबा साहब – एक जाति नहीं, पूरे विश्व के नेता

समाजसेवी राजकुमार पासवान ने कहा कि डॉ. अंबेडकर को किसी एक जाति का नेता कहना अनुचित होगा. वे भारत ही नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व के सर्वमान्य नेता हैं जिन्होंने समानता और न्याय के सिद्धांतों पर आधारित समाज की कल्पना को मूर्त रूप दिया.
कार्यक्रम में संतोष यादव ने नशा मुक्त समाज की आवश्यकता पर जोर देते हुए युवाओं से व्यसन त्यागने की अपील की. वहीं युवा नेता राजभान सिंह ने सभी वर्गों के लिए समान शिक्षा के अवसर सुनिश्चित करने की बात कही.
सीताराम पासवान ने हर वर्ष अंबेडकर जयंती को धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया और बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलने की प्रतिबद्धता दोहराई.

कार्यक्रम में रही विशिष्ट उपस्थिति

इस अवसर पर संजय सिंह, रामबालक पासवान, विजय यादव, विकास यादव, संतोष यादव, दिवाकर, राजभान, राजू पात्रो, गोविंद जोड़ा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने मिलकर संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया.

 

इसे भी पढ़ें : Baharagora: सीपीआई(एम) पार्टी कार्यालय में बाबा साहेब अंबेडकर की  मनाई गई जयंती

Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज में यक्ष्मा रोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पोटका : रंभा शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘टीबी (यक्ष्मा)…

Spread the love

Gua : मनोहरपुर से बड़ाजामदा तक जीर्णोद्धार के बाद  चकाचक हुई सड़क, आवागमन हुआ सुगम

सड़कें रोजगार सृजन में प्रमुख भूमिका निभाती हैं : राजू सांडिल गुवा :  सड़कें किसी भी राष्ट्र की जीवनरेखा हैं, जो आर्थिक विकास, सामाजिक जुड़ाव और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी के लिए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time