बहरागोड़ाः सोमवार को सीपीआई(एम) पार्टी कार्यालय परिसर में बड़ी धूमधाम के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई. इस अवसर पर पार्टी लोकल कमिटि सचिव चितरंजन महतो तथा राज्य कमिटि के सदस्य स्वपन कुमार महतो सह पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब की फोटो चित्र पर मल्लर्पण व पुष्प अर्पित करके के श्रद्धांजलि दी.
जीवनी पर विस्तार पूर्वक अपना वक्तव्य रखें
वहीं राज्य कमिटि के सदस्य स्वपन कुमार महतो ने पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मुख बाबा साहेब की जीवनी पर विस्तार पूर्वक अपना वक्तव्य रखें. साथ ही उन्होंने कहा कि यह दिन ना केवल उनके जीवन और संघर्षों को याद करने का मौका है,बल्कि न्याय,सामाजिक समानता और मानव अधिकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. इस मौके पर हरिकेश दास, अरुण नायेक, शंकर दास, शशांक नायेक, वरुण नायेक सह सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : Adityapur : डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने किया साड़ी वितरण
There is no ads to display, Please add some



















































