फाई अभियान
आदित्यपुर : पिछले कई दिनों से वार्ड 30 के जनता रॉ हाउस के लोग ड्रेनेज एवं सिवरेज का गंदा पानी रोड पर बहने से परेशान थे। कल अपनी परेशानी को लेकर जनता रॉ हाउस के लोग हस्ताक्षर युक्त आवेदन के साथ भाजपा नेता सतीश शर्मा से मिले । सतीश शर्मा ने आदित्यपुर नगर निगम के कार्यपालक अभियंता पंकज झा से मिलकर जनता रॉ हाउस के समस्या से अवगत कराया। कार्यपालक अभियंता पंकज झा ने तत्काल समस्या समाधान हेतु लिखित निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया।आज भाजपा नेता सतीश शर्मा के पहल और नगर निगम के सहयोग से JCB एवं सेक्शन मशीन लगाकर पूरे चैंबर का सफाई किया गया। ताकि वहां के लोगों को नरकीय स्थिति से राहत मिल सके। यह सफाई अभियान आगे भी चलेगा।
इसे भी पढ़ें : Deoghar: श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप सावन व भादो मेले की कार्य योजना बनाएं : डीसी
There is no ads to display, Please add some


















































