बहरागोड़ाः प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया अबुआ आवास में गड़बड़ी की जांच

बहरागोड़ाः उप विकास आयुक्त के निर्देशानुसार बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती के द्वारा खंडामौदा गांव स्थित मझिग्राम टोला में निर्माण अबुआ आवास की जाँच की गई.  प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत कुछ दिन पूर्व पड़ोसी द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक लिखित शिकायत किया गया था. जिसमें कहा गया था कि लाभुक के पति डॉक्टर तथा पुत्र सरकारी कर्मी है. लेकिन जांच के उपरांत लाभुक के पति डॉक्टर नहीं बल्कि वह झोला छाप डॉक्टर का काम करते है. साथ ही पुरा परिवार मिट्टी के मकान में निवास करते हैं. वहीं मकान निर्माण के लिए लाभुक को प्रथम किस्त 2024 में दी गई थी. जबकि उनके पुत्र की नौकरी फरवरी 2025 में हुई है. नियमानुसार लाभुक अबुआ आवास के लिए योग्य है .यह मामला पड़ोसी से भूमि विवाद का है ना कि अबुआ आवास में गड़बड़ी का, पड़ोसी द्वारा लिखित शिकायत की गई थी जिनसे लाभुक का भूमि विवाद है.

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया जागरूक

    जमशेदपुर : नालसा एवं झालसा के निर्देश पर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में शुक्रवार को…

    Spread the love

    Jamshedpur : बिरसानगर के मॉ पीताम्बरा मंदिर में चौथे दिन हुई विशेष पूजा अर्चना, भक्तों के बीच बंटा प्रसाद

    जमशेदपुर : तीन दिन तक मंदिर का पट बंद रहने के बाद चतुर्थ दिन 26 जून शुक्रवार की सुबह बिरसानगर जोन नंबर 2 बी, मोहरदा में मॉ पीताम्बरा मंदिर का…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time