Chaibasa : कांग्रेसियों ने स्व. सीताराम रुंगटा की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर दी विनम्र श्रद्धांजलि

चाईबासा : कांग्रेस भवन चाईबासा के विकास में अग्रणी भूमिका निभाने वाले बहुमुखी प्रतिभाशाली व्यक्तित्व जिला कांग्रेस कमिटि प.सिंहभूम के पूर्व कोषाध्यक्ष स्व०सीताराम रुंगटा की पुण्यतिथि पर गुरुवार को कांग्रेस भवन , चाईबासा में दो मिनट का मौन रखकर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि चाईबासा में कांग्रेस भवन , चाईबासा का निर्माण स्व०सीताराम रुंगटा की देन रही है।

स्व. सीताराम रुंगटा के योगदान को भूला नहीं जा सकता

इसका उद्घाटन बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री कृष्णवल्लभ सहाय ने किया था। प. सिंहभूम जिले में निरंतर नागरिक सुविधाएं प्रदान करने में स्व. रुंगटा की अग्रणी भूमिका रही है , कई शिक्षण संस्थान सहित अन्य संस्थान एवं कई नागरिक सुविधाएं इनकी देन है। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि इनके देन जिले के नागरिकों के लिए चिरस्मरणीय रहेगा और स्व. सीताराम रुंगटा के योगदान को भूला नहीं जा सकता है। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास , प्रदेश सचिव अशरफुल होदा , कांग्रेस जिला महासचिव रविन्द्र बिरुवा , अशोक बारिक , प्रवक्ता त्रिशानु राय , शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान , नगर अध्यक्ष मो.सलीम , वरीय कांग्रेसी संतोष सिन्हा , राधा मोहन बनर्जी , विक्रमादित्य सुंडी , प्रताप पुरती , परशुराम पान , सुशील दास आदि उपस्थित थे ।

इसे भी पढ़ें :  Thalapathy Vijay: विवादों में घिरे तमिल सुपरस्टार थलपति विजय, सुन्नी मुस्लिम संगठन ने एक्टर के विरुद्ध जारी किया फतवा

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : 27.24 लाख की लागत से जमशेदपुर पूर्वी के बस्ती क्षेत्र और खेल के मैदान होंगे रोशन, हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्य का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास

    जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू…

    Spread the love

    Jamshedpur : असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कुलवंत सिंह बंटी ने दिलीप सैकिया को दी बधाई, हेमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में विकास के नए युग का जताया विश्वास

    जमशेदपुर :  भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने झारखंड के पूर्व प्रभारी एवं असम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें ऐतिहासिक जीत…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time