Deoghar: CAT में 99.92% अंक लाकर देवघर के शुभम ने रचा कीर्तिमान – IIM अहमदाबाद में चयन

देवघर: देवघर के गोविंद अग्रवाल और सुनीता देवी के पुत्र शुभम अग्रवाल ने देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान आईआईएम अहमदाबाद में स्थान पाकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे देवघर को गौरवान्वित किया है. शुभम के चयन की खबर मिलते ही परिजनों व शुभचिंतकों में हर्ष की लहर दौड़ गई.

प्रारंभिक शिक्षा से ही अव्वल

शुभम की आरंभिक शिक्षा संत फ्रांसिस स्कूल, जसीडीह से हुई. वर्ष 2016 में उसने मैट्रिक परीक्षा में 96.2% अंक प्राप्त किए. इसके बाद वर्ष 2018 में रेड रोज स्कूल से इंटरमीडिएट में 92.2% अंकों के साथ सफलता अर्जित की.

इंजीनियरिंग के बाद CAT में शानदार प्रदर्शन

शुभम ने वर्ष 2023 में बीआईटी मेसरा, रांची से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की. इसके उपरांत उन्होंने CAT परीक्षा में 99.92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर देशभर के मेधावियों में अपनी विशेष पहचान बनाई. इसी के परिणामस्वरूप उनका चयन आईआईएम अहमदाबाद में हुआ.

प्रतिभा परिवार में ही नहीं है नई

शुभम की बहन भी तकनीकी शिक्षा में अग्रणी रही हैं. उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह परिवार प्रतिभा की मिसाल है.

इसे भी पढ़ें :

Deoghar: देवघर में अबुआ आवास योजना की रफ्तार तेज़, लाभान्वित हो रहे ज़रूरतमंद – अब तक 6.93 करोड़ वितरित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : छात्र आंदोलन की आड़ में राजनीतिक रोटी सेंक रही भाजपा, बंगाल से उपद्रवियों को बुलाकर माहौल खराब करने की कोशिश : प्रताप कुमार यादव

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता प्रताप कुमार यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी छात्र आंदोलन की आड़ में अपने राजनीतिक मंसूबों को हासिल करने का…

Spread the love

Muri : राष्ट्रीय विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान का चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कर सिल्ली पहुंची पीएम श्री कस्तूरबा की छात्राएं

मुरी : चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के ज्ञानवर्धक अनुभव के साथ पीएम श्री कस्तूरबा बालिका विद्यालय कr छात्राएं सिल्ली पहुंची। चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्राओं ने राष्ट्रीय विज्ञान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time