रामगढ़: भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा हज यात्रा 2025 के दौरान भारतीय हज यात्रियों को उत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डॉक्टरों की अस्थायी प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में झारखंड राज्य से सदर अस्पताल, रामगढ़ में कार्यरत निश्चेतक विशेषज्ञ डॉ. नसीम अहमद का चयन हज चिकित्सा दल में किया गया है।
चिकित्सा सेवा के साथ राष्ट्रीय गौरव भी
डॉ. नसीम अहमद का चयन न केवल रामगढ़ जिले के लिए, बल्कि पूरे झारखंड राज्य के लिए गर्व का विषय है। उनके अनुभव और सेवा भावना का लाभ अब हज यात्रा पर जाने वाले हजारों भारतीय यात्रियों को मिलेगा।
सिविल सर्जन ने किया विरमित, औपचारिकताएं पूर्ण
रामगढ़ के सिविल सर्जन डॉ. महालक्ष्मी प्रसाद ने डॉ. नसीम अहमद को आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कराते हुए मंत्रालय में योगदान देने हेतु विरमित कर दिया है।
समाज में हर्ष का माहौल, बधाइयों का तांता
डॉ. नसीम के चयन की खबर मिलते ही सदर अस्पताल के चिकित्सा कर्मियों, सिविल सर्जन कार्यालय और जिलेवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
स्थानीय लोगों ने कहा – रामगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन
स्थानीय निवासियों का कहना है कि डॉ. नसीम की यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। चिकित्सा सेवा जैसे मानवीय कार्य में उनकी भागीदारी ने रामगढ़ का नाम राष्ट्रीय पटल पर स्थापित किया है।
इसे भी पढ़ें : Ramgarh : नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधि पुरुषोत्तम पाण्डेय और रणजीत पाण्डेय का किया गया स्वागत
There is no ads to display, Please add some




















































