Jamshedpur: मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा का शपथ ग्रहण एवं धरोहर सम्मान समारोह संपन्न, जानिए कौन हुए सम्मानित

जमशेदपुर: मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा के सत्र 2025-26 के लिए शपथ ग्रहण समारोह एवं अनमोल धरोहर सम्मान समारोह का आयोजन चेम्बर भवन, बिष्टुपुर में किया गया. इस अवसर पर मंच के पूर्व अध्यक्ष अश्विनी कुमार अग्रवाल ने अपने उत्तराधिकारी विकास शर्मा को अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा. साथ ही अश्विनी अग्रवाल को झारखंड प्रांतीय अमृतधारा संयोजक की अहम जिम्मेदारी दी गई.

प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

समारोह में समाजसेवी पराग अग्रवाल और विजय आनंद मूनका मुख्य अतिथि के रूप में तथा अरुण गुप्ता और मोहित मूनका विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ.

नवगठित कार्यकारिणी – सत्र 2025-26
• अध्यक्ष: विकास शर्मा
• उपाध्यक्ष: हेमंत अग्रवाल गुप्ता, चेतन गर्ग, आशीष अग्रवाल
• सचिव: हेमंत अग्रवाल हर्ष
• संयुक्त सचिव: हर्ष अग्रवाल राम, हर्ष देबुका
• कोषाध्यक्ष: अनुप शर्मा
• संगठन विस्तार मंत्री: उत्तम शर्मा
• मीडिया प्रभारी: मुकुल अग्रवाल
• सोशल मीडिया प्रभारी: रविशंकर सोनी

विभिन्न संयोजक पदों पर नियुक्तियाँ:

• अमृतधारा: नीरज शर्मा
• रक्तदान: मयूर संघी
• उद्यमिता विकास: गौरव अग्रवाल
• खेलकूद: सहर्ष गोयल
• मुखपत्र: आशुतोष काबरा
• कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण: ऋतिक अग्रवाल
• कन्या भ्रूण संरक्षण: नितिन बरवालिया
• एम्बुलेंस एवं शव वाहन सेवा: कौशल नागेलिया
• स्वास्थ्य एवं कैंसर जागरूकता: संदीप अग्रवाल
• अंगदान: भानु शर्मा
• संस्कृति एवं मायड़ भाषा: मनोज शर्मा ‘मोनू’
• पर्यावरण संरक्षण: उत्सव अग्रवाल
• स्वच्छता अभियान: हर्ष शर्मा
• आनंद सबके लिए: आनंद सारस्वत
• जीवदया: राजकुमार मित्तल
• राजनीतिक चेतना: जितेश अग्रवाल

धरोहर सम्मान समारोह

इस विशेष अवसर पर धरोहर सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया, जिसमें उन व्यक्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज की धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, पुनर्निर्माण एवं निर्माण में विशेष योगदान दिया.

सम्मानित विभूतियाँ:
• दिलीप गोयल व जगदीश खंडेलवाल (राजस्थान सेवा सदन, जुगसलाई)
• कमल अग्रवाल व अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’ (महालक्ष्मी मंदिर, साकची)
• महावीर अग्रवाल ( श्याम भवन, मानगो)
• मुकेश अग्रवाल, प्रभाष मूनका एवं पंकज अग्रवाल ( श्याम दरबार, बिष्टुपुर)
• रामअवतार अग्रवाल ( विश्वनाथ मंदिर, मुसाबनी)
• राजकुमार अग्रवाल एवं सुमित्र साह (ध्यान फाउंडेशन गौशाला, चाकुलिया)
कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष हेमंत अग्रवाल गुप्ता ने किया, जबकि नव-निर्वाचित सचिव हेमंत अग्रवाल हर्ष ने सभी अतिथियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: क्या गांव-गांव तक पहुंच रही हैं सुविधाएं? ज़मीनी सच्चाई से रुबरु हुआ प्रशासन

Spread the love

Related Posts

Seraikela : जुनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम ओडिशा के लिए हुई रवाना 

सरायकेला : खो- खो इंडिया के द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन से ढेंकनाल,आठगढ़ , कटक के…

Spread the love

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time