Deoghar: ISBT बस स्टैंड पर पार्किंग वसूली को लेकर विवाद, नगर निगम से सुरक्षा की मांग

देवघर: देवघर के बाघमारा आईएसबीटी बस पड़ाव में पार्किंग वसूली को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है. बस स्टैंड के बंदोबस्तधारी विकास गुप्ता ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर शिकायत की है कि स्थानीय कुछ लोग पार्किंग शुल्क वसूली में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं.

“स्थानीय रैयत” बताकर रोक रहे हैं वसूली

शिकायत में विकास गुप्ता ने बताया कि कुछ स्थानीय लोग खुद को रैयत (स्थानीय भूमि स्वामी) बताकर पार्किंग शुल्क वसूली पर आपत्ति जता रहे हैं. जब उन्हें बताया गया कि नगर निगम ने विधिवत आदेश जारी किया है, तो ग्रामीणों ने इसे मानने से इनकार कर दिया और वसूली बंद करने को कहा.

बंदोबस्तधारी के कर्मी डरे-सहमे

विकास गुप्ता के अनुसार, इस स्थिति से उनके कर्मचारी भयभीत हैं और वसूली कार्य प्रभावित हो रहा है. उन्होंने मांग की है कि नगर निगम हस्तक्षेप करते हुए सुरक्षा की गारंटी दे, ताकि उनके कर्मचारी बिना किसी डर के कार्य कर सकें और वसूली प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके.

नगर निगम से उचित कार्रवाई की मांग

विकास गुप्ता ने यह भी आग्रह किया है कि पार्किंग वसूली में व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर उचित निर्णय लिया जाए, ताकि आने वाले दिनों में ऐसी स्थिति से बचाव हो सके और निगम की ओर से जारी आदेश का सम्मान बना रहे.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: 23 अप्रैल को मनाई जाएगी बाबू वीर कुंवर सिंह की विजय जयंती


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :जमशेदपुर पहुंचीं डीजेपी, अपराध नियंत्रण को लेकर कोल्हान के पुलिस अधिकारियों संग की बैठक

जमशेदपुर : झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं । इस दौरान डीजीपी ने एसएसपी के आवासीय कार्यालय में संगठित अपराध से संबंधित घटनाओं की समीक्षा की और…

Spread the love

Jamshedpur : डोबो पुल के पास पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 3 किलो गांजा और ₹5.19 लाख नकद बरामद

जमशेदपुर/सरायकेला :  जमशेदपुर और सरायकेला पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डोभो पुल के पास संयुक्त रूप से छापेमारी की। पुलिस अधीक्षक (नगर)…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time