Saraikela: “रक्तदान महादान” के नारे के साथ आधुनिक पावर में रक्तदान शिविर, 47 यूनिट रक्त संग्रह

सरायकेला: सरायकेला जिले के पदमपुर स्थित आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड (एपीएनआरएल) परिसर में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन कर 47 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। “रक्तदान महादान” के प्रेरणादायक नारे के साथ आयोजित इस शिविर ने सामाजिक दायित्व के निर्वहन की नई मिसाल पेश की।इस रक्तदान शिविर का आयोजन एपीएनआरएल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया के संयुक्त तत्वावधान में एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर के सहयोग से किया गया। यह शिविर कंपनी परिसर स्थित स्वास्थ्य केंद्र ‘जीवनदायिनी’ में आयोजित हुआ, जहाँ कर्मचारियों और आस-पास के ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

चिकित्सा टीम की सक्रिय भागीदारी

एमजीएम अस्पताल की ओर से डॉ. श्वेता सहाय के नेतृत्व में हुस्ना आरा, राघव कुमार, पूनम शबनम बाला, जनार्दन महतो, चांदनी परवीन, प्रेम कुमार, मनीषा मुंडा, अंजलि नारायण, अनूप शाह और सुधाकर सोरेन की टीम मौजूद रही। वहीं गम्हरिया सीएचसी से डॉ. लक्ष्मी कुमार, आशीष कुमार, सुजीत कुमार और आशुतोष कुमार ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

प्रशंसा के पात्र हैं रक्तदाता: अरुण मिश्रा

कारखाना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने कहा, “किसी की जान बचाना सबसे बड़ा पुण्य है, इसलिए रक्तदान को महादान कहा जाता है। सभी रक्तदाता वास्तव में प्रशंसा के पात्र हैं।”
मानव संसाधन विभाग प्रमुख अनिल कुमार सोनी ने कहा, “रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा उपहार है, यह दान किसी भी अन्य दान से श्रेष्ठ है।” उन्होंने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया।

ग्रामीणों की भागीदारी और सामुदायिक एकता

इस शिविर में पिंड्राबेड़ा, रामजीवनपुर, बड़ाहरिहरपुर, श्रीरामपुर, छोटाहरिहरपुर, पदमपुर समेत आसपास के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। आधुनिक पावर के अधिकारी और कर्मचारी भी इस पुनीत कार्य में शामिल होकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

सीएसआर विभाग की सराहनीय भूमिका

शिविर के आयोजन में सीएसआर विभाग के संजीत सिन्हा, अनिल सरदार, मनजीत सिंह, एसके परवेज, रविशंकर सिंह, एसएम खुसरू, विकास कुमार, रणजीत सिंह व अन्य ने सक्रिय योगदान दिया। संजीत सिन्हा ने सभी आगंतुकों और रक्तदाताओं का सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

इसे भी पढ़ें :

Potka: चुहाड़ विद्रोह के महानायक के संदेश को गांव-गांव पहुंचाने का संकल्प, 25 अप्रैल को निकलेगी 500 बाइक की रैली

Spread the love

Related Posts

Jhargram : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की मौत मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई,  कलाकार जगतऔर स्थानीय लोगों में भारी रोष

झाड़ग्राम : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की प्रसव के बाद हुई मौत के मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर कलाकारों और…

Spread the love

Jamshedpur : श्यामा प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का गुलाब से स्वागत, अनुशासन व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का दिया संदेश 

जमशेदपुर : खासमहल स्थित श्यामा प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत हेतु भव्य ओरिएंटेशन एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time