Bokaro: झारखंड की धरती पर नक्सलवाद को मिली एक और करारी चोट, मुठभेड़ में मारे गए आठ माओवादी

बोकारो: बोकारो जिले के लालपनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लुगु पहाड़ियों में सोमवार की सुबह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और झारखंड पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई.

मुठभेड़ में आठ माओवादी मारे गए. घटनास्थल से सुरक्षा बलों ने एक एसएलआर, एक इंसास राइफल, एक एके सीरीज राइफल, तीन इंसास, एक पिस्तौल और आठ देशी भरमार राइफलें बरामद की हैं.

एक करोड़ के इनामी नक्सली की हुई मौत
झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने जानकारी दी कि मारे गए माओवादियों में एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली विवेक भी शामिल है. विवेक लंबे समय से सुरक्षा बलों के लिए सिरदर्द बना हुआ था.

अब तक मुठभेड़ स्थल से कुल आठ शव बरामद किए गए हैं. CRPF ने पुष्टि की है कि ऑपरेशन के दौरान किसी भी जवान को कोई चोट नहीं आई. फिलहाल गोलीबारी बंद हो चुकी है और तलाशी अभियान जारी है.

हालिया हमलों से बना था दबाव, ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता
12 अप्रैल को चाईबासा जिले में आईईडी विस्फोट में झारखंड जगुआर बल का एक जवान शहीद हो गया था. वहीं इसी घटना में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हुआ था.

उससे पहले सरायकेला जिले में एंटी नक्सल अभियान के दौरान दो जवान घायल हो गए थे. उन्हें हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर रांची स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

क्या यह मोड़ साबित होगा निर्णायक?
लुगु पहाड़ियों में मिली सफलता को सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. एक करोड़ के इनामी नक्सली के मारे जाने से संगठन को गहरा झटका लगा है.

 

इसे भी पढ़ें : Bokaro : बोकारो के लुगूबुरु पहाड़ पर माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सीतारामडेरा और साकची में अवैध जुआ-लॉटरी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, चार गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल, लॉटरी बोर्ड और नंबर लिखी कॉपियां बरामद

जमशेदपुर :  शहर में अवैध जुआ, लॉटरी और सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीतारामडेरा थाना…

Spread the love

Bahragora : जेएमएम प्रतिनिधिमंडल ने बरसोल के नए थाना प्रभारी का किया सम्मान, क्षेत्र की सुरक्षा पर की चर्चा

बहरागोड़ा : पूर्वांचल झामुमो मंडल कमेटी के वरिष्ठ नेता दीपक महापात्र के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बरसोल के नए थाना प्रभारी कुमार इन्द्रेश से मुलाकात कर उनको पुष्पगुच्छ से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time