Jamshedpur: विनय सिंह की नृशंस हत्या मानवता पर हमला है – पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता

जमशेदपुर: करनी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की निर्मम हत्या पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने गहरा शोक और आक्रोश व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि यह हत्या केवल एक सामाजिक नेता की नहीं, बल्कि समाज के आत्मसम्मान पर हमला है. इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है.

“जिला प्रशासन तत्काल करे कार्रवाई, दोषियों को मिले कड़ी सजा”
बन्ना गुप्ता ने जिला प्रशासन से अविलंब हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे स्वयं मुख्यमंत्री से मिलकर जमशेदपुर में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर बातचीत करेंगे. उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है.

“पुलिस को अब एक्शन में आना होगा”
उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेताया कि अब वक्त आ गया है जब केवल बयान नहीं, बल्कि धरातल पर कार्रवाई दिखनी चाहिए. पुलिस को रात्रि गश्ती बढ़ानी चाहिए और अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए पूरी ताकत से काम में लगना चाहिए.

“जनता से लें सहयोग, बनाएं विश्वास”
बन्ना गुप्ता ने कहा कि पुलिस को जनता के साथ समन्वय बनाकर कार्य करना चाहिए. बेहतर पुलिस प्रबंधन और समय पर कार्रवाई से ही जनता का भरोसा बहाल हो सकता है. जब तक आम लोग सुरक्षित महसूस नहीं करेंगे, तब तक कोई भी विकास या शांति की बात अधूरी रहेगी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: निरंकुश हो चुकी है सरकार, प्रशासन हुआ पूरी तरह फेल: तिवारी

Spread the love

Related Posts

Gua : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में झगड़ा में युवक की हत्या कर कुआं में छुपा दिया शव, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

गुवा : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मागे पर्व के मौके पर हड़िया पीने के दौरान हुए झगड़ा में एक युवक की हत्या कर कुआं में शव…

Spread the love

Jamshedpur : 200 दिव्यांग बच्चों के साथ समावेशन का उत्सव जेआरडी में आयोजित

जमशेदपुर : सीआईआई वाईआई जमशेदपुर द्वारा जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हौसला 2026 के तीसरे संस्करण का आयोजन किया गया। पिछले दिनों आयोजित हुए इस वार्षिक खेल दिवस में लगभग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time